टमाटर की लाल कीमतों के बीच नींबू भी कर रहा आम आदमी के दांत खट्टे, 350 रुपये प्रति किलो पर पहुंचे सब्जियों के दाम

भारी बारिश के चलते मौजूदा समय में टमाटर की कीमतें 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। जहां एक तरफ टमाटर के दाम लाल हो रखे हैं तो वहीं अब दूसरी सब्जियों के दाम भी लोगों की जेब काट रहे हैं। मिर्च के दाम भी इस वक्त काफी तीखे हो गए हैं। अलग अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रेंच बीन्स की कीमत लगभग 250 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। वहीं हरी मटर की कीमत 250 रुपये से 300 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है

अपडेटेड Jul 05, 2023 पर 7:20 PM
मौजूदा वक्त में सब्जियों की कीमतों में आग लगी हुई है। टमाटर की कीमतों (Tomato Price) ने चारों तरफ हाहाकार मचा कर रखा है

मौजूदा वक्त में सब्जियों की कीमतों में आग लगी हुई है। टमाटर की कीमतों (Tomato Price) ने चारों तरफ हाहाकार मचा कर रखा है। भारी बारिश के चलते मौजूदा समय में टमाटर की कीमतें 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। जहां एक तरफ टमाटर के दाम लाल हो रखे हैं तो वहीं अब दूसरी सब्जियों के दाम भी लोगों की जेब काट रहे हैं। मिर्च के दाम भी इस वक्त काफी तीखे हो गए हैं। अलग अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रेंच बीन्स की कीमत लगभग 250 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। वहीं हरी मटर की कीमत 250 रुपये से 300 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। जबकि हरी मिर्च की कीमत भी 200 रुपये से लेकर 300 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। जबकि अदरक की कीमतें भी 250 रुपये प्रतिकिलो से 350 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गई है।

नींबू की कीमतों ने भी किए आम आदमी के दांत खट्टे

टमाटर और मिर्च की कीमतों के अलावा बाकी डेली इस्तेमाल में आने वाली सब्जियों की कीमतें भी लोगों को परेशान कर रही हैं। मुंबई में धनिया की कीमत 350 रुपये प्रति किलो के आस-पास पहुंच गई है। वहीं नींबू की कीमतों ने भी आम आदमी के दांत को खट्टे कर रहीं हैं। मुंबई में एक नींबू की कीमत 12 रुपये से 15 रुपये के आस पास पहुंच गई है। वहीं राजधानी दिल्ली में टमाटर की कीमत लोकल आधार पर 120 रुपये प्रति किलो से 140 रुपये प्रति किलो के आस पास पहुंच गई है।

टमाटर की कीमत ने छुआ आसमान, कई शहरों में पेट्रोल से भी महंगा हुआ टमाटर


क्या कह रहे हैं दुकानदार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम विहार के लोकल विक्रेता ज्योतिष कुमार झा ने पीटीआई-भाषा को बताया, ''हमने आजादपुर थोक बाजार से 120 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से सर्वोत्तम गुणवत्ता वाला टमाटर खरीदा है और खुदरा में 140 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेच रहे हैं।'' मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मई की शुरुआत के बाद से पटना में भी सब्जियों की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। फूलगोभी, भिंडी और पत्तागोभी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। मिसाल के तौर पर फूलगोभी की बिक्री कीमत मई की शुरुआत में 40 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं।

पश्चिम बंगाल में भी बढ़ गई हैं सब्जी की कीमत

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में सब्जियों की कीमतें औसतन 30-35 फीसदी तक बढ़ गई हैं। इस बीच, टमाटर 130-150 रुपये प्रति किलोग्राम और हरी मिर्च 300-350 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बिक रही है, जो एक सप्ताह पहले 150 रुपये प्रति किलोग्राम थी। सरकार का कहना है कि टमाटर की कीमतों में मौजूदा बढ़ोतरी एक मौसमी घटना है और इस समय कीमतें आम तौर पर ऊंची रहती हैं। अगले 15 दिनों में कीमतें ठंडी होने और एक महीने में सामान्य होने की उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।