आज के वक्त में आधार कार्ड (Aadhaar Card) सबसे जरूरी और अहम दस्तावेज बन गया है। लगभग हर एक सरकारी काम के लिए आधार कार्ड इस्तेमाल में लाया जाता है। हालांकि कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है जब लोगों को अपने आधार कार्ड में कुछ अपडेट कराना होता है। आधार को मैनेज करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) अब आधार कार्ड में बदलाव को लेकर एक खास तरह की सुविधा लेकर आई है। इसमें आप बिना कोई पैसा दिये ही अपने आधार कार्ड को अपडेट कर पाएंगे। साधारण तौर पर हमें अपने आधार कार्ड में किसी भी तरह के बदलाव को लेकर 50 रुपये का चार्ज देना होता है।
फ्री में अपडेट कर पाएंगे आधार कार्ड
आधार को मैनेज करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) केवल 14 जून तक ही फ्री में आधार को अपडेट करने की सुविधा दे रही है। इस सुविधा की शुरुआत भी 15 मार्च से ही हो गई थी। हालांकि संस्था ने कहा है कि फ्री में आधार अपडेट कराने की यह सुविधा केवल myAadhaar पोर्टल के जरिए ही मिल पाएगी। यानी कि आप केवल ऑनलाइन तरीके से ही फ्री में आधार को अपडेट कर पाएंगे। अगर आप आधार सेंटर पर जाकर किसी तरह का बदलाव कराते हैं तो आपको 50 रुपये का चार्ज देना होगा।
केवल ये जानकारी ही कर पाएंगे अपडेट
साथ ही इस सुविधा में आप केवल एड्रेस प्रूफ को ही फ्री में अपडेट कर पाएंगे। आधार कार्ड पर आप, जेंडर और डेट ऑफ बर्थ को फ्री में अपडेट नहीं कर पाएंगे। वहीं अगर 14 जून तक जानकारियों को अपडेट नहीं किया गया तो फिर बाद में 100 रुपये चार्ज देना होगा। आइये अब माई आधार पोर्टल पर आधार कार्ड को अपडेट करने का पूरा प्रोसेस भी समझ लेते हैं।
पोर्टल से कैसे अपडेट होगा आधार कार्ड
सबसे पहले आपको UIDAI की वेबसाइट पर अपडेट आधार के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और आधार नंबर दोनों ही दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको ओटीपी को वेरिफाई करके डॉक्युमेंट को अपडेट करने का ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद आपको ड्रॉप लिस्ट में अपने आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ को स्कैन करके अपलोड करना होगा। फिर आपको 14 अंकों का UNR जनरेट किया जाएगा। इसके बाद 15 वर्किंग डेज में आपकी जानकारी अपडेट हो जाएगी।