UP Free Laptop Yojana 2021: युवाओं को फ्री लैपटॉप दे रही है योगी सरकार, जानें आप कैसे कर सकते हैं अप्लाई

उत्तर प्रदेश सरकार की फ्री लैपटॉप बांटने की योजना 10वीं और 12वीं के प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स के लिए है

अपडेटेड Nov 17, 2021 पर 12:19 PM
Story continues below Advertisement
yogi775

UP Free Laptop Yojana 2021: अगर आप भी उत्तर प्रदेश सरकार की फ्री लैपटॉप वितरण स्कीम का फायदा लेना चाहते हैं, तो इसका फायदा उठा सकते हैं। आपको इसके लिए समय रहते आवेदन करना होगा, ताकि इसका लाभ उठा सकें। आइए जानते हैं आप कैसे आवेदन कर सकते हैं।

लैपटॉप पाने के लिए योग्यता

उत्तर प्रदेश सरकार की फ्री लैपटॉप बांटने की योजना 10वीं और 12वीं के प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स के लिए है। फ्री लैपटॉप डिस्ट्रीब्यूशन स्कीम के तहत 20 लाख युवाओं को मुफ्त में लैपटॉप दिया जाएगा।


ऑनलाइन करना होगा आवेदन

इस योजना का फायदा लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए आपको www.upcmo.up.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा। फ्री लैपटॉप वितरण स्कीम का फायदा लेने के लिए छात्रों को ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।

सिर्फ ये कर सकते हैं आवेदन

- सिर्फ यूपी बोर्ड के स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं।

- उत्तर प्रदेश बोर्ड से क्लास 12वीं की परीक्षा पास की हो।

- क्लास 12 के बोर्ड एग्जाम पास करने के बाद योजना का लाभ उठा सकते हैं।

- स्टूडेंट ने 12वीं में कम से कम 65 प्रतिशत या इससे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं।

- पैसे की कमी के कारण लैपटॉप नहीं खरीद पाने वाले छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।

आवेदन क लिए चाहिए ये सभी डॉक्यूमेंट्स

आवेदन करने के वक्त आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, 10वीं और 12वीं के मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर होना जरूरी है।

ऑनलाइन ऐसे करना होगा आवेदन

- सबसे पहले www.upcmo.up.nic.in पर जाएं।

- Up Free Tablet Yojana Application Form लिंक का चुनाव करें।

-  नई विंडो पर सभी जानकारियां भर दें।

- Up Free Tablet Yojana 2021 का प्रिंट आउट पास में रख लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।