UPI Payment: फंस गए हैं पैसे तो बिना इंटरनेट के ऐसे करें ट्रांसफर, जानिए नए फीचर की खासियत

UPI Payment: यूपीआई के लाइट फीचर के जरिए आप बिना इंटरनेट के पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। यह सुविधा कई ऐप में मिलने लगी है

अपडेटेड Oct 31, 2022 पर 3:49 PM
UPI लाइट एक ऐसा ऐप है जो वॉलेट की तरह काम करता है।

UPI Payment: पिछले कुछ समय से डिजिटलाइजेशन (Digitalisation) की वजह से आम लोगों की जिंदगी में काफी बदलाव आया है। आजकल लोग कैश रखने के बजाय यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (United Payment Interface - UPI) के जरिए पेमेंट करना ज्यादा पसंद करते हैं। इसकी पहुंच भारत के ग्रामीण इलाकों तक भी है। अब UPI में अब नया फीचर आ गया है। जिसके तहत आप बिना इंटरनेट के आराम से पेमेंट कर सकते हैं।

ऐसे में अब अगर कभी आपका इंटरनेट खत्म हो जाता है या कभी इंटरनेट नहीं होने के चलते पेमेंट फंस जाता है। तब ऐसी स्थिति में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। बिना इंटरनेट के भी आप आसानी से पेमेंट कर सकते हैं।

UPI लाइट का करें इस्तेमाल


ये एक ऐसा ऐप है जो एक वॉलेट की तरह काम करता है। इसका यूज करने के लिए आपको इस वॉलेट में अपने बैंक अकाउट से पैसे डालने होंगे। ये एक ऑन-डिवाइस वॉलेट है। लिहाजा इसमें रियल टाइम पेमेंट करने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होती है। इसके अलावा आपको यहां UPI पिन डालने की भी जरूरत नहीं होती है। कुल मिलाकर आप ऑफलाइन मोड में ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। इसमें किसी भी तरह की कोई अड़चन नहीं आएगी। इस ऐप को आप इमरजेंसी में इस्‍तेमाल कर सकते है। इससे आप 200 रुपये तक पेमेंट कर सकते हैं। हालांकि आप इस वॉलेट में 2,000 रुपये तक बैलेंस रख सकते हैं। इसका इस्‍तेमाल अनलिमिटेड के लिए भी कर सकते हैं। कई बैंकों ने UPI लाइट को इनेबल कर दिया है।

PM Kisan Samman Nidhi: आया बड़ा बदलाव, अब आधार कार्ड से नहीं कर पाएंगे यह काम

ग्रामीण इलाकों के लोगों को सुविधा

आज भी देश में कई ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट की स्पीड बहुत स्लो है। ऐसे में जो लोग अपने पास स्मार्टफोन नहीं रखते हैं या उनके पास तेज इंटरनेट कनेक्शन नहीं हैं उनके लिए UPI लाइट किसी वरदान से कम नहीं है।

कैसे करें इस्तेमाल?

वॉलेट में पेमेंट एड करने के लिए इंटरनेट की जरूरत होगी। बैलेंस एड करने के बाद आप ऑफलाइन पेमेंट कर सकते हैं। इसमें आप UPI ऑटो पे का भी यूज कर सकते हैं। जिससे ऑटोमेटिक बैलेंस एड होता रहेगा। UPI Lite के जरिए यूजर्स फास्ट और आसानी से पेमेंट कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।