बिना इंटरनेट कनेक्शन के कर सकते हैं UPI पेमेंट, ये है बेहद आसान तरीका

अब आप बिना इंटरनेट कनेक्शन के UPI के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए हम आपको पूरी डिटेल बता रहे हैं

अपडेटेड May 09, 2022 पर 2:22 PM
बिना APP और इंटरनेट के ऐसे करें UPI पेमेंट

ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का चलन इन दिनों तेजी से बढ़ा है। इसके लिए इंटरनेट की जरूरत पड़ती है। कई बार आपने देखा होगा कि इंटरनेट की कमी की वजह से Google Pay, Paytm, PhonePe, या किसी अन्य UPI के जरिए पेमेंट करने पर बीच में ही पैसे अटक जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इंटरनेट की समस्या से जूझ रहे हैं तो आज हम आपको एक बेहतर आइडिया दे रहे हैं। जिसमें आप बिना इंटरनेट के भी आसानी से UPI के जरिए ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।

फोन से डायल करें यह नंबर

जो लोग स्मार्टफोन नहीं रखते और जिनके पास इंटरनेट कनेक्शन भी नहीं है, वो अपने बेसिक फोन से *99# डायल करके UPI पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ एक बार UPI ऐप पर अपना अकाउंट बनाना होगा। इसके साथ ही अपना सही फोन नंबर ही बैंक अकाउंट से लिंक करना है। देश में सभी मोबाइल कंपनियां अपने नेटवर्क पर *99# की सर्विस मुहैया कराती हैं। इसकी वजह ये है कि यह एक अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस (Unstructured Supplementary Service – USSD) सर्विस है। यह *99# सर्विस को हिंदी और अंग्रेजी समेत 13 भाषाओं में एक्सेस किया जा सकता है।

HDFC Bank विलय के बाद बेचेगा HDFC Credila, HDB Financial में हिस्सेदारी! RBI से मिल सकती है मंजूरी


जानिए ऑफलाइन कैसे करें पेमेंट

फोन पर दिखेंगे ये ऑप्शन

जब आप *99# डायल करेंगे तो एक मेन्यू खुलेगा। इसमें आपको My Profile, Send Money, Receive Money, Pending Requests, Check Balance, UPI Pin और Transactions जैसे विकल्प दिखाई देंगे। आपको कोई एक ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा। उसके आगे लिखी संख्या को मोबाइल पर डायल करना होगा। इसके बाद आपको पैसे भेजने के लिए Send Money के सामने जो नंबर है, उसे डायल करना होगा। इसके बाद UPI से पैसे भेजने का ऑप्शन सेलेक्ट करें। फिर उस ऑप्शन को सेलेक्ट करना, जिसमें आप रिसीवर को UPI के जरिए पेमेंट करना चाहते है। फिर जितने पैसे आपको भेजने है वो अमाउंड डालें। और Send पर बटन दबा दें। इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए आपको सिर्फ 50 पैसे चार्ज देना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।