UPI यूजर्स के लिए अपडेट, जानिए PhonePe, Gpay, Amazon Pay, Paytm से रोजाना कितने रुपये कर सकते हैं ट्रांसफर

UPI Transaction Limit: अगर आप UPI के जरिए पैसे ट्रांसफर करते हैं तो इसमें एक तय लिमिट तक ही ट्रांसफर कर सकते हैं। गूगल पे (GPay), फोन पे (PhonePe), Amazon पे और पेटीएम (Paytm) जैसी सभी कंपनियों ने हर दिन ट्रांजैक्शन करने की लिमिट तय कर दी है। जानिए किस ऐप से कितने रुपये रोजाना ट्रांसफर कर सकते हैं

अपडेटेड Dec 28, 2022 पर 2:35 PM
Paytm UPI के जरिए दिन भर में 1 लाख रुपये ही ट्रांसफर कर सकते हैं

UPI Transaction Limit: डिजिटल के स युग में अब लोग कैश के बजाय ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना पसंद करते हैं। देशों में दिनों ऑनलाइन ट्रांजैक्शन तेजी से बढ़ रहा है। बहुत से लोग हैं जो UPI के जरिए भी पेमेंट करते हैं। अगर आप भी UPI के जरिए पेमेंट करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहदक काम की है। क्या आप जानते हैं कि आपका बैंक आपके ऊपर ट्रांजैक्शन की एक लिमिट रखता है। आप UPI ऐप के जरिए एक लिमिट तक ही पेमेंट कर सकते हैं। हर बैंक UPI ट्रांजैक्शन की एक डेली लिमिट रखते हैं। इसका मतलब हुआ कि आप एक दिन में एक निश्चित अमाउंट तक ही पैसे भेज या रिसीव कर सकते हैं।

इसके अलावा एक बार में कितना पैसा UPI के जरिए भेज या रिसीव कर सकते हैं। इस पर भी अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग लिमिट है। हालांकि, इन पेमेंट ऐप्स से किसी को पेमेंट करने पर कोई एडिशनल चार्ज देने की जरूरत नहीं होती है।

ट्रांजैक्शन लिमिट


NPCI की गाइडलाइंस के मुताबिक, आप UPI के जरिए एक दिन में 1 लाख रुपये तक का ट्रांजैक्शन ही कर सकते हैं। यह लिमिट अलग-अलग में बैंकों में अलग-अलग हो सकती है। केनरा बैंक में रोजाना लिमिट केवल 25,000 रुपये है जबकि एसबीआई में रोजाना लिमिट 1 लाख रुपये है। मनी ट्रांसफर लिमिट के साथ, एक दिन में किए जाने वाले UPI ट्रांसफर की संख्या की भी लिमिट है। रोजाना UPI ट्रांसफर लिमिट 20 ट्रांजैक्शन तक निर्धारित की गई है। लिमिट खत्म होने के बाद लिमिट रिन्यू करने के लिए 24 घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। हालांकि, अलग-अलग UPI ऐप की अलग-अलग लिमिट है। आइए चेक करें अब आप किस ऐप के जरिए कितना ट्रांजैक्शन हर दिन कर सकते हैं।

Gold Silver Price: गोल्ड हुआ महंगा लेकिन चांदी हुई सस्ती, जानें आज क्या रहा 24 से 18 कैरेट गोल्ड का रेट

Amazon Pay

Amazon Pay ने UPI के जरिए पेमेंट करने की अधिकतम लिमिट 1 लाख रुपये तय की है। Amazon Pay UPI पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद शुरुआती 24 घंटों में यूजर सिर्फ 5000 रुपये तक का ही लेनदेन कर सकते हैं। वहीं बैंक के आधार पर हर दिन ट्रांजैक्शन की संख्या 20 तय की गई है।

PhonePe

PhonePe ने भी UPI के जरिए एक दिन में अधिकतम राशि की लिमिट 1 लाख रुपये तय की है। वहीं अब कोई भी इस ऐप के जरिए एक दिन में अधिकतम 10 या 20 ट्रांजैक्शन कर सकता है। PhonePe ने हर घंटे ट्रांजैक्शन की कोई लिमिट तय नहीं की है।

Google Pay

Google Pay या Gpay से भारतीय यूजर्स 1 लाख तक का पेमेंट दिनभर में UPI के जरिए कर सकते हैं। हालांकि, आप दिनभर में केवल 10 ट्रांजैक्शन ही कर सकते हैं। यानी आप मैक्सिमम 10-10 हजार के 10 ट्रांजैक्शन को दिनभर में पूरा कर सकते हैं। हालांकि गूगल पे ने हर घंटे ट्रांजेक्शन की कोई लिमिट तय नहीं है।

Paytm

Paytm UPI के जरिए आप दिन भर में 1 लाख रुपये ही ट्रांसफर कर सकते हैं। वहीं पेटीएम से अब एक घंटे में आप सिर्फ 20,000 रुपये ही ट्रांसफर कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए एक घंटे में 5 ट्रांजैक्शन और एक दिन में सिर्फ 20 ट्रांजैक्शन ही कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।