Gold Silver Price Today 28th December 2022: सोने में आज भी तेजी जारी रही लेकिन चांदी में नरमी रही। सोने का भाव धीरे-धीर 55,000 रुपये की तरफ बढ़ रहा है। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 54,687 रुपये पर आ गया। आज इसमें 48 रुपये की तेजी आई। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का भाव 512 रुपये घटकर 68,256 रुपये पर आ गया। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो रेट चेक कर लें।
आज सिल्वर हुआ सस्ता लेकिन गोल्ड में रही तेजी
कल मंगलवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 54,639 रुपये पर बंद हुआ और आज गोल्ड 54,687 रुपये के दाम पर आ गया है। ऐसी उम्मीद है कि ये जल्द 55000 रुपये के आसपास आ सकता है। गोल्ड 48 रुपये चढ़ा। गोल्ड का अब तक का पीक 56,600 रुपये रहा है और ये अभी अपने पीक से करीब 2,000 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 44 रुपये महंगा होकर 50,093 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
IBJA पर आज 28 दिसंबर को सोने-चांदी का रेट
IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल मंगलवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
गोल्ड के दाम में तेजी के कारण
गोल्ड के 55000 रुपये के करीब आने के बाद भी एक्सपर्ट का मानना है कि गोल्ड एक रेन्ज में ही कारोबार कर रहा है और इसमें आगे भी यही ट्रेंड नजर आने वाला है। डॉलर में कमजोरी से सपोर्ट मिलने के बाद सोने में मजबूती रही, लेकिन कीमतें एक सीमित रेंज में बनी हुई हैं। दरअसल मार्केट पार्टिसिपैंट्स आगे की दिशा के लिए इकोनॉमिक डेटा का इंतजार कर रहे हैं। यदि महंगाई नीचे आती है, तो डॉलर और कमजोर होगा और सोने में मजबूती देखने को मिलेगी।