अगर आप अपने फोन में UPI सुविधा का इस्तेमाल करना चाहते हैं और आपके पास डेबिट कार्ड नहीं तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट है। दरअसल बात ये है कि अब आप अपने आधार कार्ड के जरिए भी अपने फोन में UPI सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको ओटीपी की जरूरत भी पड़ेगी। बता दें कि अभी तक यूपीआई सुविधा को शुरू करने के लिए डेबिट कार्ड नंबर की जरूरत पड़ती थी। लेकिन अब आप अपने आधार नंबर के जरिए भी यूपीआई को एक्टिवेट कर पाएंगे।
पंजाब नेशनल बैंक ने शुरू की है सुविधा
सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने अपने ग्राहकों के लिए आधार के जरिए यूपीआई सुविधा को एक्टिवेट करने की घोषणा की है। पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक आधार के वन टाइम पासवर्ड ऑथेंटिकेशन के जरिए अपने फोन में यूपीआई एक्टिवेट कर सकते हैं। इससे पहले यूपीआई को एक्टिवेट करने के लिए लोगों को रजिस्ट्रेशन करते वक्त एक पिन सेटअप करना पड़ता था जिसके लिए डेबिट कार्ड नंबर चाहिए होता था। जिस वजह से ऐसे लोग जिनके पास डेबिट कार्ड नहीं था वे यूपीआई सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाते थे।
PNB ने ट्वीट के जरिए दी जानकारी
PNB ने एक ट्वीट करते हुए बताया कि क्या आप जानते हैं यूपीआई रजिस्ट्रेशन के लिए अब आपको डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं है। आप आधार के साथ यूपीआई का प्रयोग कर सकते हैं। NPCI की वेबसाइट के मुताबिक आधार ओटीपी के जरिए यूपीआई को सेट या रिसेट करना एक बेहतर और आसान तरीका है। यह उन यूजर्स के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगा जिनके पास डेबिट कार्ड नहीं है और जो यूपीआई सर्विस को इस्तेमाल करना चाहते हैं।
इस तरह से काम करेगी ये सर्विस
1- सबसे पहले अपने यूपीआई ऐप को ओपन करें और न्यू यूपीआई पिन सेट पर जाएं
2- इसके बाद आधार बेस्ड वेरिफिकेशन के ऑप्शन को सेलेक्ट करें
3- दी गई जानकारी को एकेसेप्ट करें और अपनी मंजूरी दें
4- आधार कार्ड के आखिरी 6 अंक टाइप कर वैलिडेट करें
5- अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करें
6- एक्सेप्ट करके मंजूरी दें
7- बैंक वेरिफिकेशन के बाद नया यूपीआई पिन इंटर करें और कंफर्म करें
एनपीसीआई की वेबसाइट के अनुसार आधार नंबर के जरिए यूपीआई पिन को रिसेट करने के लिए ग्राहकों की मंजूरी जरूरी है। आधार कारड का प्रयोग करके यूपीआई पिन सेट करने के लिए ग्राहकों को अपनी मंजूरी देना जरूरी है। इसके अलावा आप आधार ओटीपी के जरिए यूपीआई पिन तभी सेट कर पाएंगे जब उनका मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा हो और आपका बैंक अकाउंट भी उससे लिंक हो। साथ ही आपके आधार और बैंक अकाउंट से लिंक नंबर भी सेम होना चाहिए। आपके पास आधार का उपयोग करके यूपीआई पिन सेट करने का विकल्प होगा और यदि ग्राहक का बैंक इसका समर्थन नहीं करता है तो ग्राहक को सूचित किया जाएगा।