GPay, Paytm का कर रहे हैं इस्तेमाल? UPI पेमेंट के समय रखें इन 5 बातों का ध्यान, नहीं होंगे फ्रॉड का शिकार

क्या आप भी GPay, Paytm, PhonePe जैसे UPI ऐप का इस्तेमाल पेमेंट के लिए करते हैं?

अपडेटेड Dec 21, 2021 पर 11:37 AM
Story continues below Advertisement
GPay, Paytm का कर रहे हैं इस्तेमाल? UPI पेमेंट के समय रखें इन 5 बातों का ध्यान, नहीं होंगे फ्रॉड का शिकार

क्या आप भी GPay, Paytm, PhonePe जैसे UPI ऐप का इस्तेमाल पेमेंट के लिए करते हैं? ये ऐप जितना हमारी पेमेंट करने के तरीके और समय को बचाने का काम करते हैं उतना ही जोखिम की तरफ भी लेकर जाते हैं। इनके कुछ फायदे और नुकसान हैं, जिनसे हमें सावधान रहने की जरूरत है।

यूजर्स को इस तरह के ऐप के दौरान साइबर धोखाधड़ी के शिकार होने से बचने के लिए यूपीआई पेमेंट के दौरान सेफ्टी से जुड़े तरीकों के बारे में पता होना चाहिए। जैसे कि अंजान लिंक्स पर क्लिक न करना, फ्रॉड कॉल्स का जवाब देना, जरूरी ट्रांजैक्शन डिटेल्स जैसे पिन नंबर, पासवर्ड आदि देना शामिल है।

UPI ट्रांजैक्शन फ्रॉड से खुद को बचाने के लिए आपको कुछ टिप्स और ट्रिक्स का इस्तेमाल जरूर करें..


अपना पिन साझा न करें – आप अपना पिन कभी साझा न करें। चाहे वह कोई दोस्त हो, परिवार का सदस्य हो, यहां तक कि कोई ऐसा व्यक्ति जिस पर आप अत्यधिक विश्वास करते हों। किसी के साथ भी पिन साझा करना आपको धोखाधड़ी की चपेट में ला सकता है। यदि आपका पिन किसी को पता चल गया है तुरंत इसको बदल दें।

मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें - अपने फोन और अपने पेमेंट ऐप्स को मजबूत पासवर्ड से लॉक करें। आमतौर पर ज्यादातर लोग साधारण पासवर्ड जैसे आपका नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर आदि का इस्तेमाल करते हैं, इससे बचना चाहिए। अपने पासवर्ड को मजबूत बनाने के लिए अक्षर, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर्स का सहारा ले सकते हैं।

अंजान लिंक पर क्लिक न करें – किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करें। हमें ज्यादातर अंजान फोन, ईमेल पर क्लिक करने के लिए लिंक आते हैं उन पर कभी भी क्लिक न करें। इन्हें भेजकर जालसाज लोगों को आकर्षक ऑफर देकर लुभाते हैं और फिर आपसे पिन, ओटीपी आदि बताने के लिए कहते हैं। फिर कॉलर आपके बैंक या किसी अन्य एजेंसी से कॉल करने का नाटक करते हैं और आपसे आपकी तमाम जानकारी मांगते हैं। बार-बार ऐसे लिंक पर क्लिक करने या ऐसी कॉल का जवाब देने से कई व्यक्ति लेनदेन या साइबर धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं। आपको इनसे बचना है।

अपने लेन-देन मोड को आसान बनाएं – पेमेंट ऐप में से केवल एक का उपयोग करने का प्रयास करें और वह भी एक विश्वसनीय ऐप के जरिये करें। कई ऐप का इस्तेमाल करने से धोखाधड़ी की संभावना बढ़ जाती है।

UPI ऐप को नियमित रूप से अपडेट करें – हर एक ऐप को अपडेट की आवश्यकता होती है और प्रत्येक अपडेट बेहतर सर्विस और फायदा देता है। आपको हमेशा UPI पेमेंट ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करते रहना चाहिए।

CMS Info System IPO: आज से खुला इश्यू, जानिए ग्रे मार्केट में क्या चल रहा भाव और क्या आपको लगाना चाहिए इसमें पैसा?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।