Get App

धनिया 200 तो अदरक और मिर्ची 400 के पार, टमाटर ही नहीं इन सब्जियों के दाम भी आसमान पर पहुंचे

टमाटर, प्याज, परवल, गोभी और धनिया सहित अन्य सब्जियों के दामों में एक सप्ताह में लगभग 40 से 50 फीसदी की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सब्जियों के दाम बढ़ने के कारण विशेषकर मध्यम वर्ग एवं गरीब वर्ग की थाली से हरी एवं पौष्टिक सब्जी गायब हो गई हैं। जो टमाटर एक महीने पहले 10 से 15 रुपये किलो बिक रहा था वह अब 140 से 150 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है

Akhileshअपडेटेड Jul 05, 2023 पर 2:46 PM
धनिया 200 तो अदरक और मिर्ची 400 के पार, टमाटर ही नहीं इन सब्जियों के दाम भी आसमान पर पहुंचे
Vegetable Prices Hike: टमाटर सहित तमाम सब्जियों के दाम इन दिनों सातवें आसमान पर हैं

Vegetable Prices Hike: टमाटर सहित तमाम सब्जियों के दाम इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। देश के प्रमुख शहरों में टमाटर की खुदरा कीमतें 155 से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। जानकारों का कहना है कि उत्पादक क्षेत्र में बारिश के कारण आपूर्ति बाधित होने टमाटर की कीमतों में वृद्धि हुई हैं। टमाटर के अलावा अन्य हरी सब्जियों की कीमतें भी काफी बढ़ गई हैं। अदरक और हरी मिर्ची 400 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। कभी फ्री में मिलने वाली धनिया की कीमत भी 200 रुपये किलो तक पहुंच चुकी है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, चेन्नई में हरी मिर्च 100 रुपये तो कोलकाता में 350-400 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वहीं, अदरक भी 350 से 400 रुपये किलो बिक रहा है।

टमाटर, प्याज, परवल, गोभी और धनिया सहित अन्य सब्जियों के दामों में एक सप्ताह में लगभग 40 से 50 फीसदी की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सब्जियों के दाम बढ़ने के कारण विशेषकर मध्यम वर्ग एवं गरीब वर्ग की थाली से हरी एवं पौष्टिक सब्जी गायब हो गई हैं। जो टमाटर एक महीने पहले 10 से 15 रुपये किलो बिक रहा था वह अब 140 से 150 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है।

टमाटर के बाद हरी मिर्च के दाम ने भी लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। मंडी में मिर्च के दाम भी 400 रुपये के पार पहुंच गए हैं। देश के अधिकांश हिस्सों में हरी मिर्च की कीमत 300 से 400 रुपये किलो पर पहुंच चुकी है। चेन्नई में हरी मिर्च की कीमत 200 रुपये किलो तक पहुंच गया है तो वहीं कोलकाता में इसका दाम 400 रुपये किलो पर है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, आने वाले दिनों में कीमत और बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, सरकार ने कहा है कि टमाटर की कीमतों में मौजूदा बढ़ोतरी एक मौसमी घटना है और यह अगले 15 दिनों में कम हो जाएगी।

अन्य सब्जियों के दाम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें