Vikram Credit Card: बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) की सब्सिडियरी बॉडी BOB फाइनेंशियल सल्यूशंस लिमिटेड (BOB Financial Solutions Limited - BFSL) ने गणतंत्र दिवस के मौके पर एक खास क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। इसे 23 जनवरी को लॉन्च किया गया है। BFSL विक्रम क्रेडिट कार्ड (Vikram Credit Card) लान्च किया है। यह क्रेडिट कार्ड देश की सेना, पैरामिलिटरी फोर्स और पुलिस कर्मियों के लिए है। BFSL ने अपने एक बयान में बताया कि बिना किसी स्वार्थ भाव से देश सेवा में लगे कर्मी अपनी जरूरतों को बैंक के विक्रम क्रेडिट कार्ड से पूरी कर सकते हैं।
