टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर Vodafone Idea प्रीपेड यूजर्स के लिए कल से अपना टैरिफ प्लान बढ़ाने वाला है। कंपनी ने 23 नवंबर को टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी का ऐलान किया था और ये नई दरें कल गुरुवार यानी 25 नवंबर से लागू हो रही हैं। अगर ऐसे में Vodafone Idea के प्रीपेड प्लान ग्राहकों को थोडा पैसा बचाना है तो आज ही तुरंत मासिक या सालाना प्लान का रिचार्ज करा लें, ताकि थोड़ा पैसा बचा सकें। आइए जानते हैं वोडाफोन आइडिया के बढ़े हुए रेट की डिटेल्स जो कल से लागू हो रही हैं।
VI के टैरिफ प्लांस की नई कीमत
अब Vodafone Idea Limited का बेसिक पैक 79 रुपए के बजाय 99 रुपए से शुरू होगा। सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले 28 दिनों के 249 रुपए के डेली 1.5GB डेटा वाले पैक की कीमत अब 299 रुपए होगी।
वहीं 1GB डेटा पैक के लिए 219 रुपए के बजाय अब 269 रुपए का चार्ज लिया जाएगा। 299 रुपए का 2GB डेटा पैक 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए 359 रुपए हो गया है।
449 रुपए वाले डेली 2GB वाले 56 दिनों के पैक की कीमत अब आपको 539 रुपए चुकानी होगी। इसी तरह, 56 दिनों वाले 1.5GB डेटा पैक के लिए 399 रुपए के बजाय 479 रुपए चार्ज लगाया जाएगा।
84 दिनों का पैक, जिसकी कीमत अभी 699 रुपए है, जिसमें डेली 2GB डेटा मिलता है, अब उसके लिए 25 नवंबर से आपको 839 रुपए देने होंगे। 84 दिनों के लिए डेली 1.5GB डेटा पैक की कीमत मौजूदा 599 रुपए से बढ़कर 719 रुपए होगी।
इसके अलावा 1499 रुपए वाले 24GB डेटा वाले सालाना पैक की कीमत अब बढ़कर 1799 रुपए होगी। साथ ही टॉपअप पैक में भी बदलाव किया गया है। 48 रुपए का पैक 28 दिनों के लिए, अब 58 रुपए का होगा। टेलीकॉम कंपनियों के पास पेमेंट करने के लिए बहुत बड़ा AGR बकाया है, जो चार साल के लिए मोरेटोरियम पर है।