Credit Cards

Voter ID card Online: चुनाव की तारीखों का हो गया ऐलान, मतदान के लिए ऐसे करें वोटर आईडी डाउनलोड

Voter ID card Online: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो गया है। ऐसे मतदान करने के लिए वोटर आईडी बेहद जरूरी है। इसे आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आपको कुछ आसान स्टेप्स बता रहें हैं। जिसके जरिए कुछ ही मिनट में डाउनलोड कर सकते हैं

अपडेटेड Mar 17, 2024 पर 11:29 AM
Story continues below Advertisement
Voter ID card Online: देश के नागरिकों के लिए Voter ID Card जरूरी दस्तावेज है। इसे सरकार की ओर से 18 साल की उम्र करने के बाद लोगों के लिए जारी किया जाता है।

Voter ID card Online: इन दिनों भले ही हर कामकाज के लिए आधार कार्ड की जरूरत रहती हो, लेकिन वोटर आईडी का भी अपना एक अलग महत्व है। बिना वोटर आईडी के आप मतदान नहीं कर सकते हैं। लिहाजा मतदान के समय वोटर आईडी की सबसे ज्यादा जरूरत रहती है। वैसे भी लोकसभा और कुछ राज्यों में विधान सभा के चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। ऐसे में मतदान करने के लिए वोटर आईडी की जरूरत पड़ेगी। इसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन अप्लाई कर बनवा सकते हैं। अगर आपने अब तक अपना वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, तो इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि भारतीय नागरिकों के लिए वोटर आईडी कार्ड जरूरी दस्तावेज है। इसे सरकार की ओर से 18 साल की उम्र पार करने के बाद लोगों को जारी किया जाता है। मतदान के समय इसकी बहुत जरूरी भूमिका होती है। इसको पहचान और पता के प्रूफ के लिए लोग इस्तेमाल कर सकते हैं।

घर बैठे वोटर आईडी कैसे करें डाउनलोड


सबसे पहले आपको Voter Service Portal पर विजिट करना होगा। यहां जाने के बाद पोर्टल पर आपको साइन-इन करने का विकल्प नजर आएगा। यहां डिटेल भरने के बाद 'साइन अप' करना होगा। फिर पासवर्ड और मोबाइल नंबर OTP भी दर्ज करना होगा। इसके बाद 'Form 6' भी दिखाई देगा। यहीं पर आप जनरल इलेक्टर्स के रूप में नया रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। यहीं पर आपको 'E-EPIC Download' का भी ऑप्शन दिखाई देगा। ध्यान रहे EPIC Number आपको काफी सोच समझकर भरना होगा। सभी डिटेल भरने के बाद OTP का ऑप्शन दिखाई देगा। इसके बाद ओटीपी दर्ज करने के बाद 'Download E-EPIC' भी दिखाई देगा। इस पर क्लिक करते ही आपका वोटर आइडी कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।

Digilocker में कर पाएंगे सेव

डिजिटल वोटर आईडी कार्ड को PDF फॉर्म में डाउनलोड करके फोन में सुरक्षित रख सकते हैं। इसके बाद इसे Digital lockers जैसे Dagilocker में सेव कर पाएंगे। डिजिटल वोटर आईडी के लिए मोबाइल नंबर का वोटर आईडी कार्ड से लिंक होना जरूरी है। ऐसे में यूजर्स को सबसे पहले KYC अपडेट करना होगा। फिर ई-वोटर आईडी कार्ड को डाउनलोड कर पाएंगे।

क्या आपका वोटर कार्ड खो गया है? जानें कैसे बनवा सकते हैं डुप्लीकेट Voter Card

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।