बिना सरकारी ऑफिस के चक्कर काटे ऑनलाइन अपडेट हो जाएगा Voter ID कार्ड, जानिये क्या है पूरा तरीका

अगर आप अपने होम स्टेट को छोड़कर किसी दूसरे राज्य में शिफ्ट हो जाते हैं तो आपको अपने वोटर आईडी कार्ड को भी अपडेट करना जरूरी हो जाता है। लेकिन अगर आप किसी नई जगह पर वोटर आईडी को अपडेट करने के लिए सरकारी ऑफिस के चक्कर काटने की झंझट से बचना चाहते हैं तो आप इसे ऑनलाइन तरीके से भी कर सकते हैं

अपडेटेड Mar 20, 2023 पर 10:01 PM
बिना सरकारी ऑफिस के चक्कर काटे ऑनलाइन अपडेट हो जाएगा Voter ID कार्ड, जानिये क्या है पूरा प्रॉसेस

वोटर आईडी (Voter ID) मौजूदा दौर में सबसे अहम और जरूरी दस्तावेजों में से एक है। वोट देने के लिए हमारे पास वोटर आईडी कार्ड का होना कंपलसरी है। बिना वोटर कार्ड के हम वोट नहीं दे सकते हैं। ऐसे में अगर आप अपने होम स्टेट को छोड़कर किसी दूसरे राज्य में शिफ्ट हो जाते हैं तो आपको अपने वोटर आईडी कार्ड को भी अपडेट करना जरूरी हो जाता है। लेकिन अगर आप किसी नई जगह पर वोटर आईडी को अपडेट करने के लिए सरकारी ऑफिस के चक्कर काटने की झंझट से बचना चाहते हैं तो आप इसे ऑनलाइन तरीके से भी कर सकते हैं। आइये जानते हैं वोटर आईडी को ऑनलाइन तरीके से अपडेट करने का तरीका।

चाहिए होंगे ये जरूरी दस्तावेज

वोटर आईडी कार्ड (Voter Id) को ऑनलाइन तरीके से अपडेट करने के लिए आपको कुछ दस्तावेज भी चाहिए होंगे। इन दस्तावेजों में 2 पासपोर्ट साइज फोटो, एड्रेस प्रूफ, बैंक पासबुक की कॉपी, राशन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, ITR प्रूफ, हालिया रेंट एग्रीमेंट, बिजली, पानी, लैंडलाइन फोन या फिर गैस का बिल, एज सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, पैन कार्ड और मौजूदा आईडी कार्ड की कॉपी चाहिए होगी। बता दें कि आपको इन सभी डॉक्युमेंट्स को पीडीएफ या फिर जेपीजी फॉर्मैट में सेव करके भी रखना होगा। अपडेट करते वक्त आपको इन सभी को अपलोड करना होगा।

इन सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बचे हैं सिर्फ 10 दिन, निवेश के मौके से न चूकें


ऑनलाइन अपडेट करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका

स्टेप 1- वोटर आईडी कार्ड को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए आपको सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल की वेबसाइट www.nvsp.in पर जाना होगा।

स्टेप 2- दूसरे स्टेप में आपको होमपेज पर नीचे की तरफ वोटर आईडी को अपडेट करने का ऑप्शन दिखेगा।

स्टेप 3- वोटर आईडी को अपडेट करने के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने 8 (Form 8) फॉर्म खुल जाएगा।

स्टेप 4- यहां पर आपको अपना नाम, डेट ऑफ बर्थ, स्टेट, क्षेत्रब, नया स्थानीय पता जैसी जरूरी जानकारियों को भरना होगा।

स्टेप 5- अब ऑप्शनल डिटेल्स में आपको अपना ईमेल और फोन नंबर दर्ज करना होगा।

स्टेप 6- छठे स्टेप में आपको फोटोग्राफ, ओरिजिनल आईडी और एड्रेस प्रूफ को अपलोड करना होगा।

स्टेप 7- इसके बाद आपको कैप्चा नंबर दर्ज करके डिक्लेरेशन फॉर्म को भरना होगा।

स्टेप 8- इसके बाद दी गई जानकारी को चेक करके सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 9- सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही वोटर आईडी कार्ड अपडेट के लिए आपका आवेदन जमा हो जाएगा।

स्टेप 10- जैसे ही आपको वोटर आईडी कार्ड अपडेट हो जाएगा आपको ई-मेल या मोबाइल पर मैसेज के जरिए सूचित कर दिया जाएगा।

स्टेप 11- वोटर आईडी कार्ड के अपडेट हो जाने के बाद आप उस राज्य के स्थाई निवासी बन जाएंगे और आप वहां के इलेक्शन में वोट डालने के अधिकारी भी होंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।