इन सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बचे हैं सिर्फ 10 दिन, निवेश के मौके से न चूकें

Sarkari Yojna: अगर आप भी पब्लिक सेक्टर बैंक और सरकार की निवेश की योजनाओं में निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास 31 मार्च 2023 तक का समय है। एसबीआई, इंडियन बैंक, आईडीबीआई बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक जैसे कुछ बैंकों ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष एफडी योजना सीमित समय के लिए लॉन्च की थी, जो 31 मार्च 2023 को समाप्त हो रही हैं

अपडेटेड Mar 20, 2023 पर 7:08 PM
इंडियन बैंक की "IND SHAKTI 555 DAYS" स्पेशल एफडी का फायदा 31 मार्च तक उठा सकते हैं।

Sarkari Yojna: अगर आप भी पब्लिक सेक्टर बैंक और सरकार की निवेश की योजनाओं में निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास 31 मार्च 2023 तक का समय है। एसबीआई, इंडियन बैंक, आईडीबीआई बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक जैसे कुछ बैंकों ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष एफडी योजना सीमित समय के लिए लॉन्च की थी, जो 31 मार्च 2023 को समाप्त हो रही हैं। अगर आपको भी इन योजनाओं में निवेश करना है तो आपके पास 10 दिन का समय बचा है। यही नहीं मोदी सरकार की सीनियर सिटीजन के लिए चलाई जा रही व्यवंदन योजना में निवेश करने के लिए भी 31 मार्च तक का ही समय है।

ये हैं योजनाएं

एसबीआई की अमृत कलश जमा एफडी योजना, इंडियन बैंक इंड शक्ति 555 डेज एफडी स्कीम और पंजाब एंड सिंध बैंक स्पेशल एफडी स्कीम -पीएसबी फैबुलस 300 दिन, पीएसबी फैबुलस प्लस 601 दिन, पीएसबी ई-एडवांटेज फिक्स्ड डिपॉजिट और पीएसबी-उत्कर्ष 222 दिन की स्पेशल एफडी इस योजना में शामिल है। ये सभी एफडी योजनाएं 31 मार्च तक खत्म हो जाएंगी।


एसबीआई अमृत कलश योजना (SBI Amrit Kalash Deposit)

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) घरेलू और NRI ग्राहकों के लिए 400 दिनों की स्पेशल एफडी का फायदा ग्राहक 31 मार्च तक उठा सकते हैं। सीनियर सिटीजन को एसबीआई अमृत कलश जमा एफडी योजना के तहत उनकी एफडी पर 7.60 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है।

इंडियन बैंक की योजना IND SHAKTI 555 DAYS

इंडियन बैंक की "IND SHAKTI 555 DAYS" स्पेशल एफडी का फायदा 31 मार्च तक उठा सकते हैं। 5,000 रुपये और 2 करोड़ से कम के निवेश पर 7.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है। ये एफडी स्कीम 555 दिनों की है।

पंजाब एंड सिंध बैंक की PSB Fabulous 300 Days

पंजाब एंड सिंध बैंक विशेष एफडी योजनाएं PSB Fabulous 300 Days और पीएसबी Fabulous प्लस 601 दिन की एफडी योजना ऑफर कर रही है। ये योजना 31 मार्च को खत्म हो रही है। बैंक इन योजनाओं पर सामान्य से अधिक रिटर्न दे रहा है। इसके अलावा पीएसबी 601 और 222 दिनों के लिए स्पेशल एफडी दे रहा है।

व्यवंदन योजना

मोदी सरकार की व्यवंदन योजना में निवेश करने की डेडलाइन भी 31 मार्च 2023 है। ये सीनियर सिटीजन के लिए चलाई जानें वाली योजना है जिसके तहत एक तय निवेश पर पेंशन मिलती है। सरकार ने अभी तक इस योजना की डेडलाइन नहीं बढ़ाई है।

Adani Group Stocks: 34900 करोड़ का प्रोजेक्ट रोकने पर शेयरों को लगा झटका, ग्रुप का सिर्फ एक स्टॉक ग्रीन जोन में, आपका किसमें है निवेश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।