Adani Group Stocks: 34900 करोड़ का प्रोजेक्ट रोकने पर शेयरों को लगा झटका, ग्रुप का सिर्फ एक स्टॉक ग्रीन जोन में, आपका किसमें है निवेश

Adani Group Stocks: अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट आने के बाद से अदाणी ग्रुप के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव की स्थिति है। अब इसे फिर झटका लगा है। ग्रुप की 10 में से सिर्फ एक कंपनी ही आज ग्रीन जोन में है और बाकी कंपनियों के शेयर टूट रहे हैं। एक स्टॉक तो लोअर सर्किट पर फिसल गया है

अपडेटेड Mar 20, 2023 पर 2:21 PM
Story continues below Advertisement
गुजरात के मुंदड़ा में 34900 करोड़ रुपये के पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट को रोकने के चलते Adani Group के शेयरों में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। ग्रुप की 10 में से सिर्फ एक कंपनी Adani Green Energy ही आज ग्रीन जोन में है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Adani Group Stocks: अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट आने के बाद से अदाणी ग्रुप के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव की स्थिति है। अब इसे फिर झटका लगा है। गुजरात के मुंदड़ा में 34900 करोड़ रुपये के पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट को रोकने के चलते इसके शेयरों में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। ग्रुप की 10 में से सिर्फ एक कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) ही आज ग्रीन जोन में है और बाकी कंपनियों के शेयर टूट रहे हैं। एक स्टॉक तो लोअर सर्किट पर फिसल गया है।

    Adani Group का सिर्फ एक स्टॉक ग्रीन जोन में

    आज अदाणी ग्रुप का सिर्फ एक स्टॉक ग्रीन जोन में है। अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) 2.37 फीसदी मजबूत होकर बीएसई पर 836.15 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। बाकी 9 स्टॉक्स रेड जोन में है जिसमें से एक अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) तो 5 फीसदी फिसलकर 853.10 रुपये के लोअर सर्किट पर आ गया है। बाकी शेयरों की बात करें तो अदाणी पॉवर (Adani Power) 4.40 फीसदी गिरकर 191.15, अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) 1.64 फीसदी टूटकर 1008.00 रुपये, अदाणी विल्मर (Adani Wilmar) 3.50 फीसदी गिरकर 412.40 रुपये के भाव पर हैं।


    Sunflag Iron Share Price: एक डील के चलते दो दिन में 15% चढ़ गए शेयर, टूटते बाजार में भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर भाव

    ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) 4.06 फीसदी की गिरावट के साथ 1801 रुपये, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (Adani Ports and Special Economic Zone) 2.20 फीसदी की कमजोरी के साथ 665.15 रुपये, एनडीटीवी (NDTV) 3.01 फीसदी गिरकर 199.50 रुपये, एसीसी (ACC) 2.20 फीसदी की गिरावट के साथ 1690.85 रुपये और अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) 3.52 फीसदी कमजोर होकर 364.95 रुपये के भाव पर ट्रेड हो रहा है।

    पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट का क्या है मामला

    रविवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई ने खुलासा किया कि अदाणी ग्रुप ने गुजरात के मुंदड़ा में 34900 करोड़ रुपये के पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट को रोक दिया है। ग्रुप ने सभी वेंडर्स और सप्लॉयर्स को तत्काल सभी एक्टिविटीज रोके जाने का संदेश भेज दिया है। ग्रुप ने यह फैसला इसलिए किया क्योंकि इसका ध्यान फिलहाल ऑपरेशंस को मजबूत करने और निवेशकों चिंताओं को दूर करना है।

    Hindenburg fallout : अदाणी ग्रुप को एक और झटका, रोकना पड़ा 34,900 करोड़ के पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट का काम

    हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने इसे बहुत तगड़ा झटका दिया है जिससे उबरने की कोशिशों के तहत अदाणी ग्रुप ने यह फैसला लिया है। इस रिपोर्ट के आने के बाद से अदाणी ग्रुप 7 हजार करोड़ रुपये के कोल प्लांट की खरीदारी को रद्द कर दिया था और पॉवर ट्रेडर पीटीसी में हिस्सेदारी के लिए बोली लगाने की योजना को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।