डिजिटल जमाने में पैसे भेजने का काम भी अब ऑनलाइन तरीके से किया जा रहा है। UPI ऑनलाइन तरीके से पैसा भेजने का सबसे आसान और तेज जरिया है। हालांकि इसके अलावा तीन और ऐसे तरीके भी हैं जिनके जरिए आप ऑनलाइन तरीके से पैसा भेज सकते हैं। ये तीन ऑप्शन हैं RTGS, NEFT और IMPS ये तीनों ही तरीके पैसा ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल में लाए जाते हैं। हालांकि अब आपके मन में यह सवाल भी आ सकता है कि आखिर इन तीनों ही तरीकों में क्या अंतर है। तो आइये समझते हैं।
RTGS का पूरा नाम रियल टाइम ग्रॉसे सेटलमेंट है। इसके जरिए आप बड़ी रकम या फंड को आसानी से ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकते हैं। बता दें कि कई बार UPI में ट्रांजैक्शन और वैल्यू की लिमिट की वजह से बड़ी रकम को ट्रांसफर करना बेहद ही मुश्किल होता है। इसके जरिए आप 2 लाख रुपये से भी ज्यादा की रकम को ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकते हैं। इस प्रोसेस में रियल टाइम बेसिस पर पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं। हालांकि आप इस सुविधा का फायदा बैंक के वर्किंग दिनों में सुबह 8 बजे से शाम के 4.30 बजे तक ही उठा सकते हैं। साथ ही इस सर्विस के लिए आपको कुछ ट्रांजैक्शन चार्ज भी देना होता है।
NEFT का पूरा नाम नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर है। यह भी ऑनलाइन तरीके से पैसा भेजने का एक जरिया है। इसके जरिए आप देश में कहीं भी पैसे भेज सकते हैं। साथ ही निफ्ट में पैसा भेजने की कोई भी मैक्सिमम और मिनिमम रकम तय नहीं की गई है। साथ ही इस सुविधा में किसी भी तरह का कोई चार्ज भी नहीं देना होता है। निफ्ट की सुविधा हफ्ते के सातों दिन और 24सों घंटे मिलती है। इसके अलावा आप इस सुविधा से क्रेडिट कार्ड बिल, लोन का भुगतान और फॉरोन एक्सचेंज का काम भी पूरा कर सकते हैं।
IMPS का पूरा नाम इमीडिएट पेमेंट सर्विस है। इस सुविधा में आप इमीडिएट किसी को पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। यह आपको किसी भी वक्त पैसा ट्रांसफर करने की सर्विस देता है। यहां तक कि आप हॉलिडे वाले दिन में भी इसके जरिए पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। इस सुविधा में भी मैक्सिमम और मिनिमम पैसा भेजने की कोई लिमिट तय नहीं की गई है।