Bank FD Rates: अगर आप भी अपने माता-पिता के लिए या फिर किसी भी सीनियर सिटीजन के लिए फिक्सड डिपॉजिट (fixed deposits – FD) कराने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक (Yes Bank) ने सीनियर सिटीजन्स की एफडी (yes bank fd rates) पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। अब सीनियर सिटीजन्स को पहले के मुकाबले ज्यादा ब्याज का फायदा मिलेगा। यस बैंक मौजूदा समय में सीनियर सिटीजन्स को FD पर सामान्य दर से 0.75 फीसदी ज्यादा ब्याज मुहैया करा रहा है।
यस बैंक 2 करोड़ रुपये तक की FD पर सीनियर सिटीजन्स को 3 से 10 साल के टेन्योर के लिए 7 फीसीद की दर ब्याज दे रहा है जो कि 6.25 फीसदी की सामान्य दर के मुकाबले 0.75 फीसदी ज्यादा है।
यस बैंक में सीनियर सिटीजन्स को 6.40 फीसदी की सामान्य दर के मुकाबले 3-10 साल के टेन्योर पर 7.19 फीसदी की एनुअलाइज्ड यील्ड की पेशकश की जाती है। बैंक 7 दिनों से 14 दिनों के टेन्योर में सीनियर सिटीजन्स को 3.75 फीसदी की दर देता है जो कि 3.5 फीसदी की सामान्य दर से 0.50 फीसदी ज्यादा है। कई टेन्योर के दौरान यस बैंक सीनियर सिटीजन्स को 0.5-0.75 फीसदी अतिरिक्त ब्याज दर देता है।
SBI फिक्स्ड डिपॉजिट इंट्रेस्ट रेट
सीनियर सिटीजन को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 3 से 5 साल से कम के टेन्योर पर 5.95 फीसदी की दर मुहैया कराई जाती है। वहीं 5 साल और 10 साल तक के टाइम पीरियड के लिए 6.30 फीसदी का इंट्रेस्ट रेट मिलता है। इसके अलावा SBI ने रिटेल टीडी सेगमेंट में सिनीयर सिटीजन के लिए एसबीआई वीकेयर (SBI Wecare) जमा की शुरुआत की है। जिसमें सिनीयर सिटीजन को उनके Retail TD पर 5 साल और उससे ज्यादा के लिए मौजूदा 50 बेसि पॉइंट्स के अलावा 30 बेसिस प्वाइंट्स का अतिरिक्त दर का पेमेंट किया जाएगा। हालांकि, इस योजना का लाभ उठाने के लिए 30 सितंबर, 2022 आखिरी तारीख है।
HDFC और ICICI बैंक की ब्याज दरें
HDFC बैंक और ICICI बैंक सीनियर सिटीजन्स को 5 साल से 10 साल तक के टेन्योर के लिए 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर 6.35 फीसदी इंट्रस्ट रेट मुहैया करा रहे हैं। बता दें कि फिक्स्ड डिपॉजिट न सिर्फ सुरक्षित रिटर्न के लिए एक बेहतरीन निवेश है, बल्कि 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स भी बचा सकते हैं। ऐसे में बेहतर रिटर्न हासिल करने के लिए FD में निवेश बेहतर माना जाता है।