Yes Bank Fixed Deposit Rate: यस बैंक ने FD पर बढ़ाया ब्याज, अब इतना मिलेगा ग्राहकों को फायदा

प्राइवेट सेक्टर बैंक Yes Bank ने 2 करोड़ रुपये से कम के रेजिडेंट टर्म डिपॉजिट पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक ने नई दरें 6 जून से लागू कर दी हैं

अपडेटेड Jun 08, 2022 पर 4:15 PM
Yes Bank ने FD पर ब्याज बढ़ा दिया है।

Yes Bank Fixed Deposit Rate: प्राइवेट सेक्टर बैंक Yes Bank ने 2 करोड़ रुपये से कम के रेजिडेंट टर्म डिपॉजिट पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक ने नई दरें 6 जून से लागू कर दी है। अब आम जनता को 3.25 प्रतिशत से 6.25 प्रतिशत और सीनियर सिटिजन को 7 दिनों से 10 साल से कम के डिपॉजिट पर 3.75 प्रतिशत से 7.00 प्रतिशत का ब्याज दिया जाएगा।

Yes Bank FD दरें

Yes Bank 7 से 14 दिनों की जमा राशि पर 3.25 प्रतिशत और 15 से 45 दिनों की जमा पर 3.50 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है। 46 से 90 दिनों में मैच्योर होने वाले डिपॉजिट पर 4.00 प्रतिशत का ब्याज देगी।जबकि, 3 महीने से 6 महीने से कम समय में मैच्योर होने वाले डिपॉजिट पर 4.50 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगी। Yes Bank अभी 6 महीने से 9 महीने से कम समय में मैच्योर होने वाली जमा पर 4.75 प्रतिशत ब्याज दर और 9 महीने से 1 साल से कम समय में मैच्योर होने वाली जमा पर 5.00 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है।


पहले ये थी दरें

पहले बैंक 1 साल से 18 महीने से कम की जमा पर 5.75 प्रतिशत ब्याज दर और 18 महीने से 3 वर्ष से कम की जमा पर 6 प्रतिशत ब्याज दर दे रहा था। अब 6 जून के बाद 1 साल की जमा राशि पर 5.75 प्रतिशत ब्याज देगा। 1 साल 1 दिन से 3 साल से कम के डिपॉजिट पर 6.00 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। Yes Bank तीन साल से लेकर दस साल से कम के लंबे समय के डिपॉजिट पर 6.25 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

सीनियर सिटिजन को इतना मिलेगा ब्याज

सीनियर सिटिजन को 7 दिन से 3 साल तक के डिपॉजिट पर 0.50 प्रतिशत की दर का एक्सट्रा फायदा मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 3 से 10 साल से कम में मैच्योर होने वाली जमा पर 0.75 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज मिलेगा।

Credit Card यूजर्स के लिए खुशखबरी, UPI के जरिए कर सकेंगे पेमेंट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।