Youtube से कैसे कमा सकते हैं पैसा? घर बैठे हर महीने कर सकते हैं लाखों की कमाई

मौजूदा इंटरनेट के दौर में यूट्यूब सबसे आसान जरिया है किसी भी तरह की जानकारी या फिर एंटरटेनमेंट के लिए वीडियो को एक्सेस करने का। लेकिन सोचिये अगर आपको यह पता चले कि आप यूट्यूब के जरिए ना केवल इंफॉर्मेशन या फिर एंटरटेनमेंट हासिल कर सकते हैं बल्कि पैसे भी कमा सकते हैं तो आपको कैसा लगेगा। जी हां ये बात सच कि आप यूट्यूब के जरिए हर महीने काफी अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं

अपडेटेड May 01, 2023 पर 10:35 PM
यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम (Youtube Partner) के जरिए आप यूट्यूब से पैसे कमा सकते हैं

हम से कई सारे लोग या फिर हम खुद भी एंटरटेन होने के लिए यूट्यूब (Youtube) वीडियो का सहारा लेते हैं। मौजूदा इंटरनेट के दौर में यूट्यूब सबसे आसान जरिया है किसी भी तरह की जानकारी या फिर एंटरटेनमेंट के लिए वीडियो को एक्सेस करने का। लेकिन सोचिये अगर आपको यह पता चले कि आप यूट्यूब के जरिए ना केवल इंफॉर्मेशन या फिर एंटरटेनमेंट हासिल कर सकते हैं बल्कि पैसे भी कमा सकते हैं तो आपको कैसा लगेगा। जी हां ये बात सच कि आप यूट्यूब के जरिए हर महीने काफी अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। यहां तक कि हो सकता है कि आप खुद भी कई सारे ऐसे लोगों के बारे में जानते होंगे जो केवल यूट्यूब के सहारे काफी अच्छा खासा पैसा कमा रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप यूट्यूब के जरिए पैसा कैसे कमा सकते हैं।

कैसे कमा सकते हैं यूट्यूब के जरिए पैसा

यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम (Youtube Partner) के जरिए आप यूट्यूब से पैसे कमा सकते हैं। गूगल हेल्प पोर्टल से मिली जानकारी के मुताबिरक केवल यूट्यूब चैनल मॉनिटाइजेशन पॉलिसी को फॉलो करने वाले चैनल ही मॉनिटाइज हो सकते हैं। हालांकि यूट्यूब से पैसे कमाना इतना आसान भी नहीं है। यूट्यूब पर अपना चैनल बना कर उससे पैसे कमाने के लिए आपको काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी और ये भी हो सकता है कि इसमें आपको काफी ज्यादा वक्त भी देना पड़े।


क्वालिटी कंटेंट पर रखें फोकस

यूट्यूब पर वीडियो बनाते वक्त सबसे पहले आपको उसकी क्वालिटी पर फोकस करना होगा। आपका वीडियो कंटेंट आपकी ऑडियंस को पसंद आना बेहद ही जरूरी है तभी आप उससे व्यूज ला सकते हैं। यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम क्रिएटर्स को यूट्यूब के रिसोर्स और मॉनिटाइजेशन सर्विस का ऐक्सेस देता है। इसके अलावा यह आपके चैनल पर पेश किए जा रहे कंटेट पर आने वाले ऐड से होने वाले रेवेन्यू शेयरिंग का ऐक्सेस भी देता है।

Business Idea: शादी हो या कोई पार्टी अंधाधुंध होगी कमाई, जानिए इस सुपरहिट बिजनेस को कैसे करें शुरू

ऐसे कमा सकते हैं यूट्यूब से पैसा

ऐड रेवेन्यू- वॉच पेज ऐड और शॉर्ट्स फीड में आने वाले ऐड से आप पैसे कमा सकते हैं।

चैनल मेंबरशिप- आप अपने चैनल के लिए मेंबरशिप भी शुरू कर सकते हैं। इसमें आपके चैनल से जुड़ने वाले दर्शक आपके वीडियो को देखने के बदले में आपको पैसा भेज सकते हैं।

शॉपिंग- यूट्यूब पर आपकी ऑडियंस आपरे स्टोर से शॉपिंग भी कर सकती है जिसके बदले में आप पैसा कमा सकते हैं।

सुपर चैट और सुपर स्टीकर्स- आपकी ऑडियंस अपने मैसेज को एनिमेटेड इमेज को चैट स्ट्रीम में हाइलाइट करने के लिए आपको पे कर सकती है।

सुपर थैंक्स- आपकी ऑडियंस आपके वीडियो के कमेंट सेक्शन में आपने मैसेज को हाइलाइट करने के लिए भी पेमेंट कर सकती है।

YouTube प्रीमियम रेवेन्यू- जब YouTube प्रीमियम मेंबर आपका कंटेंट देखते हैं तो उसके बदले में उनको कुछ पेंमेंट भी करना होता है।

यूट्यूब से होने वाली कमाई पर देना होता है टैक्स

अगर आप अपने चैनल पर बेहतर कंटेंट डालना लगातार जारी रखते हैं और उस पर व्यूज अच्छे आ रहे हैं तो आपको जल्द ही यूट्यूब से अच्छी कमाई होने लगेगी। साथ ही आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि यूट्यूब से होने वाली कमाई पर आपको जिस भी देश में आप रहते हैं वहां के टैक्स नियमों के मुताबिक टैक्स भी चुकाना होगा। इसके अलावा आप support.google.com पर जाकर इससे संबंधित और भी ज्यादा डिटेल को ऐक्सेस कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।