पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की वजह से तबाही मची हुई है। आर्थिक स्थिति बदतर हो गई है। कई निजी कंपनियों की आर्थिक हालत बेहद खस्ता हो गई है। नौकरियों पर चोट पहुंची है। हालांकि सरकार देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान कर चुकी है। सरकार का सबसे बड़ा मकसद आत्म निर्भर बनाना है। ऐसे में सरकार स्वदेशी सामानों को तरजीह देगी। इधर सरकार ने MSMEs सेक्टर पर खास तौर से ध्यान दिया है। ऐसे में अगर आप भी कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आपके लिए भी सरकार सुनहरा मौका लेकर आई है। जो युवा बेरोजगारी झेल रहे हैं। नौकरी नहीं करना चाहते हैं। तो गांव में रहकर ही मामूली लागत के जरिए लाखों रुपये महीना कमा सकते हैं।
दरअसल खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (Khadi and Village Industries Commission-KVIC) शहद (Honey) के निर्माण के लिए हनी मिशन (Honney mission) योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत अगर आप हनी के बिजनेस से जुड़ना चाहते हैं तो आपको हनी हाउस (honey house) और हनी प्रोसेसिंग प्लांहट (honey processing plant) के बारे में सरकार पूरी सहायता करेगी।
अगर आप इस बिजनेस से जुड़ना चाहते हैं तो मधुमक्खी पालन 2 तरह से किया जाता है। मधुमक्खी फार्मिंग और हनी प्रोसेसिंग प्लांट। दोनों के जरिए मधुमक्खी पालन किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं हनी प्रोसेसिंग प्लांट के बारे में।
हनी प्रोसेसिंग प्लांट
अगर आप हनी प्रोसेसिंग प्लांट लगाना चाहते हैं तो KVIC आपको 65 फीसदी तक लोन मुहैया कराता है। सात ही आपको 25 फीसदी सब्सिडी भी मिलती है। यानी आपको केवल 10 फीसदी फंड ही लगाना होगा।
KVIC के मुताबिक, आप सालाना 20 हजार किलोग्राम क्षमता का प्लांट लगाना चाहते हैं तो इसमें तकरीबन 24.50 लाख रुपए की लागत आएगी। इसमें से आपको लगभग 16 लाख रुपए का लोन मिल जाएगा, जबकि मार्जिन मनी के रूप में 6.15 लाख रुपए मिल जाएंगे और आपको अपनी ओर से केवल लगभग 2.35 लाख रुपए लगाने होंगे।
KVIC का कहना है कि अगर आप साल भर में 20 हजार किलोग्राम शहर तैयार करते हैं, जिसकी कीमत 250 रुपए प्रति किलोग्राम है। इसमें से 4 फीसदी वर्किंग लॉस को भी शामिल कर लिया जाए तो आपकी सालाना बिक्री 48 लाख रुपए होगी। इसमें से सभी खर्च जो लगभग 34.15 लाख रुपए होगा, जिसे कम कर दिया जाए तो आपको साल भर में लगभग 13.85 लाख रुपए की इनकम होगी। यानी, आप हर महीने 1.15 लाख रुपए की कमाई कर सकते हैं।
सरकार से कैसे पाएं लाभ
इस बिजनेस को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने एक वेबसाइट जारी की है।
नीचे दी गई वेबसाइट में विजिट करके प पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
https://www.kviconline.gov.in/
आप टोली फ्री नंबर पर फोन कर सकते हैं पूरी जानकारी ले सकते हैं।
1800 3000 0084
इस तरह से यह एक अच्छा बिजनेस हैं। आजकल बहुत से लोग चीनी जगह शहद (हनी) का इस्तेमाल करते हैं। लिहाजा इसकी मांग आने वाले समय में काफी बढ़ जाएगी। आज भी इसकी मांग काफी है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
