Get App

Covid19 के कारण अनाथ हुए बच्चों को केंद्र सरकार देगी 5 लाख रुपये का मुफ्त बीमा

Covid-19 की वजह से अनाथ हुए 18 साल के बच्चों को सरकार मुफ्त हेल्थ बीमा देगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2021 पर 11:20 AM
Covid19 के कारण अनाथ हुए बच्चों को केंद्र सरकार देगी 5 लाख रुपये का मुफ्त बीमा

Covid19: केंद्र सरकार ने कोविड में अनाथ हुए बच्चों के लिए अहम घोषणाएं की है। सरकार ने 18 साल तक की उम्र के उन बच्चों को 5 लाख रुपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा देने का फैसला किया है, जो कोविड महामारी के कारण अनाथ हो गए हैं।

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर के मुताबिक प्रीमियम का भुगतान प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपातकालीन स्थितियों में राहत (पीएम-केयर) फंड द्वारा किया जाएगा।

ठाकुर ने ट्वीट में कहा कि COVID-19 से प्रभावित बच्चों की देखभाल के लिए उठाए गए कदमों के तहत, 18 साल तक के बच्चों को आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा और इसके प्रीमियम का भुगतान PM CARES द्वारा किया जाएगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें