फ्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, इंश्योरेंस, प्रीमियम अकाउंट! सिर्फ इनके लिए क्रेडिट कार्ड लेते हैं लोग

ज्यादातर लोग क्रेडिट कार्ड किस लिए लेते हैं? आम लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सबसे ज्यादा कहां करते हैं? क्या आप भी क्रेडिट कार्ड इसलिए लेते हैं ताकि एयरपोर्ट पर फ्री लाउंज एक्सेस मिल सके? ऐसा सोचने वाले आप अकेले नहीं हैं

अपडेटेड Jun 03, 2024 पर 5:40 PM
Story continues below Advertisement
आम लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सबसे ज्यादा कहां करते हैं?

ज्यादातर लोग क्रेडिट कार्ड किस लिए लेते हैं? आम लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सबसे ज्यादा कहां करते हैं? क्या आप भी क्रेडिट कार्ड इसलिए लेते हैं ताकि एयरपोर्ट पर फ्री लाउंज एक्सेस मिल सके? ऐसा सोचने वाले आप अकेले नहीं हैं। एक सर्वे के मुताबिक प्रीमियम सेगमेंट कस्टमर के मुताबिक मेट्रो और नॉन मेट्रो में बैंकिंग ग्राहक अपने प्रीमियम क्रेडिट कार्ड के साथ मिलने वाले महंगे इंश्योरेंस कवरेज और एयरपोर्ट पर फ्री लाउंज एक्सेस पर एक्सेस करते हैं।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक 42% गैर-मेट्रो ग्राहक प्रीमियम सेविंग अकाउंट में इंटरेस्ट रखते हैं जो 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर का फायदा उठाने के लिए इसे लेते हैं। 67% मेट्रो ग्राहक खरीदारी और ट्रैवल बेनेफिट का फायदा उठाने के लिए क्रेडिट कार्ड का फायदा उठाते हैं।

मेट्रो और गैर-मेट्रो शहरों में रहने वाले ग्राहकों के बीच एक चीज बहुत फेमस है और वो है एयरपोर्ट का फ्री लाउंज एक्सेस इसमें 50% मेट्रो ग्राहक और 31% गैर-मेट्रो ग्राहकों का इंटरेस्ट रहता है। यह सर्वे उज्जीवन एसएफबी की 400 से अधिक ब्रांच पर कराया गया था।


गैर-मेट्रो शहरों में यह पाया गया कि 50% ग्राहकों ने छिपे हुए शुल्क और हाई ट्रांजेक्शन कॉस्ट पर पर चिंता व्यक्त की। बैंकिंग सर्विस पर पारदर्शिता पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके उलट 56% मेट्रो ग्राहक अपने कार्ड पर सीमित ऑफर और प्रमोशन के बारे में चिंतित थे। ये उनकी क्रेडिट कार्ड और स्पेशल फायदों को दर्शाता है। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के एमडी और सीईओ इतिरा डेविस ने कहा कि पर्सनल प्रीमियम बैंकिंग पर फोकस करता है।

Mahindra Manulife Mutual Fund सहित 3 फंड हाउसेज ने लॉन्च किए तीन नए फंड, जानिए

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।