क्या आप नए साल पर इंटरनेशनल ट्रिप प्लान कर रहे हैं? या क्या आप बिजनेस टूर के कारण अक्सर विदेश यात्रा करते हैं? तो आपको एक ऐसा क्रेडिट कार्ड चाहिए तो आपको इंटरनेशन ट्रैवल पर फायदा पहुचाएं। अगर आपके पास इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए सही क्रेडिट कार्ड है तो आप कई रिवार्ड पा सकते हैं। साथ ही फ्लाइट बुकिंग, होटल में ठहरने, मेंबरशीप आदि पर सेविंग कर सकते हैं। फॉरेन एक्सचेंज मार्क पर भी पैसे बचा सकते हैं। यहां आपको ऐसे ही बेस्ट क्रेडिट कार्ड के बारे में बता रहे हैं जो आपके इंटरनेशनल ट्रिप को काफी किफायती बना देगा।
आईडीएफसी फर्स्ट वेल्थ (IDFC First Wealth)
IDFC First Wealth क्रेडिट कार्ड अंतरराष्ट्रीय ट्रांजेक्शन पर 1.5 प्रतिशत फॉरेक्स मार्कअप शुल्क लेता है। कार्डधारक हर एक क्वाटर में 4 एयरपोर्ट लाउंज का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक 900 से अधिक लग्जरी होटलों के लिए प्रीमियम बेनेफिट देता है। यह 1500 से अधिक रेस्तरां में 20 प्रतिशत तक की छूट देता है। इस कार्ड का सालना चार्ज जीरो है।
स्टैंडर्ड चार्टेर्ड EaseMyTrip क्रेडिट कार्ड (Standard Chartered EaseMyTrip Credit Card)
Standard Chartered EaseMyTrip क्रेडिट कार्ड वेबसाइट और ऐप पर होटल और फ्लाइट बुकिंग पर फ्लैट 20 प्रतिशत और 10 प्रतिशत छूट देता है। कार्डहोल्डर को बस टिकट बुकिंग पर 125 रुपये की छूट मिलती है। यह स्टैंडअलोन होटल और एयरलाइन वेबसाइटों, ऐप्स या आउटलेट्स पर टिकट बुक करने के लिए रिवार्ड देता है। इस कार्ड का सालाना फीस 350 रुपये है।
एचडीएफसी बैंकइंटरमाइल्स (HDFC Bank intermiles)
HDFC Bank intermiles सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड है जो पहले 30 दिनों के दौरान ज्वाइनिंग पर 8,000 तक इंटरमाइल्स और 6,000 रुपये खर्च करने पर 3,000 इंटरमाइल्स तक बोनस ऑफर करता है। यह 750 रुपये का फ्लाइट और 2,000 रुपये के होटल डिस्काउंट वाउचर देता है। कार्ड होल्डर्स इंटरमाइल्स वेबसाइट के माध्यम से फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए इंटरमाइल्स को रिडीम कर सकते हैं। यह वीजा और मास्टरकार्ड नेटवर्क क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को सालाना 16 लाउंज एक्सेस देता है। इस कार्ड की सालाना फीस 2,500 रुपये है।