CRPF Recruitment 2023: CRPF में करना चाहते हैं नौकरी, तो 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, 81000 मिलेगा वेतन

CRPF Recruitment 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में कई नौकरियां निकली हैं। अगर आप भी CRPF में नौकरी करना चाहते हैं और योग्यता है, तो अप्लाई कर सकते हैं। CRPF में ASI (Steno) और हेड कांस्टेबल (Ministerial) के पोस्ट (CRPF Recruitment 2023) को भरने के लिए एप्लिकेशन मांगी गई है

अपडेटेड Dec 31, 2022 पर 2:10 PM
CRPF की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

CRPF Recruitment 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में कई नौकरियां निकली हैं। अगर आप भी CRPF में नौकरी करना चाहते हैं और योग्यता है, तो अप्लाई कर सकते हैं। CRPF में ASI (Steno) और हेड कांस्टेबल (Ministerial) के पोस्ट (CRPF Recruitment 2023) को भरने के लिए एप्लिकेशन मांगी गई है। जो इन पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वह CRPF की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पोस्ट के लिए अप्लाई करने का प्रोसेस नए साल में 4 जनवरी से शुरू होगा। CRPF Recruitment 2023 के तहत 1,458 पोस्ट निकाली गईं हैं।

इस लिंक पर क्लिक करके कर सकते हैं आवेदन

कैंडिडेट https://crpf.gov.in के लिंक पर क्लिक करके CRPF Recruitment 2023 के पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आप वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। CRPF Recruitment 2023 के तहत 1458 पोस्ट है जिसके लिए आप आवेदन कर सकते हैं।


ये हैं जरूरी डेट्स - CRPF Recruitment 2023

ऑनलाइन अप्लाई करने की तिथि - 4 जनवरी

ऑनलाइन अप्लाई करने की अंतिम तिथि- 25 जनवरी

ये है पोस्ट

कुल पोस्ट – 1,458

असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (Steno) -143

हेड कांस्टेबल (Ministerial) -1315

योग्यता और उम्र

CRPF Recruitment 2023 के लिए कैंडीडेट को केंद्र या राज्य सरकार के मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी से पास होना जरूरी है। आपकी उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए।

ये है फीस

ऑनलाइन आवेदन करने पर 100 रुपये का शुल्क चुकाना होगा।

CRPF Recruitment 2023 की पोस्ट के लिए इतना होगा वेतन

असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (Steno) लेवल 05 के तहत वेतन मिलेगा - 29200 रुपये से 92300 रुपये तक

हेड कांस्टेबल (Ministerial) लेवल 04 के तहत वेतन मिलेगा - 25500 रुपये से 81100 रुपये तक

ऐसे होंगे टेस्ट

कैंडीडेट का चुनाव कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, स्किल टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के बाद होगा। साथ ही आपके डॉक्यूमेंट्स की जांच होगी और आपका मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।

2022 स्टॉक्स के लिए एक बुरा साल था और टेस्ला के लिए बहुत ज्यादा बुरा साल रहा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।