2022 स्टॉक्स के लिए एक बुरा साल था और टेस्ला के लिए बहुत ज्यादा बुरा साल रहा

इन अनिश्चितताओं ने बिगड़ती अर्थव्यवस्था के बीच निवेशकों को टेस्ला के बारे में पुनर्मूल्यांकन करने के लिए विवश किया है। यह सबसे वैल्यूएबल कार कंपनी बनी हुई है। लेकिन निवेशक अब आश्वस्त नहीं हैं कि टेस्ला ऑटो इंडस्ट्री को डोमिनेट करेगी है। जिस तरह से स्मार्टफोन में एपल (Apple) हावी है। जिस तरह ऑनलाइन खुदरा बिक्री में अमेजॉन (Amazon) डोमिनेटिंग पोजीशन में है

अपडेटेड Dec 31, 2022 पर 1:27 PM
इस हफ्ते Tesla के शेयर के भाव में स्थिरता देखने को मिली। शेयर का भाव बढ़कर शुक्रवार को 123 डॉलर हो गया

शेयरों के लिए एक गिरावट वाले साल में टेस्ला के शेयर की कीमत में 65% की गिरावट देखने को मिली। कंपनी के सीईओ एलोन मस्क (CEO, Elon Musk) के अपरंपरागत व्यवहार से भी लोगों आश्चर्य हुआ। टेस्ला (Tesla) के स्टॉक के भाव में गिरावट से इसका बाजार मूल्य (मार्कट वैल्यू) लगभग 672 बिलियन डॉलर गिर गई। मस्क (Musk), जो एक बार एक जीनियस के रूप में प्रतिष्ठित थे। जिन्होंने कार उद्योग को फिर से खड़ा किया था। वे ट्विटर के अधिग्रहण से विचलित हो गए। वे सोशल नेटवर्क का उपयोग अपनी कुंठाओं को दूर करने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने इस सप्ताह अपने एक आलोचक का अपमान करते हुए उसे "छोटे अंडकोष (tiny testicles)" के रूप में वर्णित किया। इस तमाशे ने निवेशकों और विश्लेषकों को चौंका दिया है। कई लोग पूछ रहे हैं कि 2023 में स्टॉक, कंपनी और मस्क का क्या होगा। इसका जवाब काफी हद तक मस्क और टेस्ला के निदेशक मंडल पर निर्भर करता है।

क्या वे अपना ध्यान टेस्ला और उसकी असंख्य चुनौतियों की तरफ लौटायेंगे? या वह ट्विटर पर छाए रहेंगे? क्या मस्क उस कंपनी को खरीदने के लिए 44 बिलियन डॉलर खर्च करने के बाद ट्विटर को चालू रखने के लिए अधिक टेस्ला शेयर बेचेंगे? वादा किया था ऐसा नहीं करेंगे फिर भी बेचेंगे क्या? क्या तीन साल में टेस्ला का पहला नया पैसेंजर व्हीकल साइबरट्रक आखिरकार बिक्री के लिए उपलब्ध होगा? और शायद सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि क्या टेस्ला का बोर्ड मस्क पर लगाम लगाने के लिए कुछ करेगा?

बिगड़ती अर्थव्यवस्था के बीच इन अनिश्चितताओं ने निवेशकों को टेस्ला के बारे में पुनर्मूल्यांकन करने के लिए मजबूर किया है। यह सबसे मूल्यवान यानी कि वैल्यूएबल कार कंपनी बनी हुई है। ये एकमात्र प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी है जिसे ग्रोथ स्टॉक के रूप में माना जाता है। लेकिन निवेशक अब आश्वस्त नहीं हैं कि टेस्ला ऑटो इंडस्ट्री पर हावी हो सकती है। जिस तरह से स्मार्टफोन में एपल (Apple) हावी है या ऑनलाइन खुदरा बिक्री में अमेजॉन (Amazon) हावी है।


Technical View: निफ्टी ने वीकली चार्ट पर बनाया Bullish Harami pattern, इंडेक्स में अपसाइड संभव

Kellogg School of Management at Northwestern University में फाइनेंस के प्रोफेसर Efraim Benmelech ने कहा, "टेस्ला ने वादा किया था कि आने वाले समय में दुनिया की सभी कारें इलेक्ट्रिक वाहन होंगी और टेस्ला उसमें एक प्रमुख भूमिका निभाएगी।"

उन्होंने कहा अब निवेशकों ने उस दृष्टिकोण का पुनर्मूल्यांकन किया है। अब उन्हें लगता है कि फोर्ड (Ford) और जनरल मोटर्स (General Motors) जैसे पारंपरिक कार निर्माता टेस्ला को एक विश्वसनीय प्रतिस्पर्धी चुनौती देने में सक्षम होंगे।

इस हफ्ते शेयर की कीमत स्थिर होने के संकेत मिले थे। शेयर का भाव दो साल के निचले स्तर 109 डॉलर से बढ़कर शुक्रवार को 123 डॉलर हो गया।

यह आर्टिकल मूल रूप से द न्यूयॉर्क टाइम्स में छपा था।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।