Global Market Today- क्रूड में आग से दुनिया भर के बाजारों में हडकंप मचा है। DOW FURUTES 300 प्वाइंट से ज्यादा लुढ़का है। SGX निफ्टी 2% नीचे कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजार भी लहूलुहान है। रूस- यूक्रेन युद्ध का दुनियाभर के बाजारों पर असर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखने को मिली।
वहीं कच्चे तेल की कीमतों में उबाल देखने को मिला है । क्रूड का भाव 140 डॉलर तक पहुंचकर 130 डॉलर पर लौटा है। 13 साल के उच्चतम स्तर पर क्रूड का भाव पहुंचा है। सोने का भाव 2000 डॉलर पर पहुंचा है.। सभी एनर्जी कमोडिटी के भाव दशक के उच्चतम स्तर पर नजर आ रही है। कोल का भाव 13% चढ़कर $418 पर पहुंचा है। 1 हफ्ते में कोल के भाव में 75% की तेजी आई है।
इस बीच रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष तेज हो गया है। जंग के 12वें दिन भी तेज गोलाबारी जारी है ,। रूसी सेना ने पड़ोसी देशों को चेताया- कहा यूक्रेन को 'No-Fly Zone' घोषित करने वाले देश को युद्ध में शामिल माना जाएगा। आज दोनों देशों के बीच तीसरी वार्ता होगी। रूस-यूक्रेन की जंग की आग में सोना निखरा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव 2000 डॉलर के करीब पहुंचा है। जानकारों ने कहा घरेलू बाजार में 55000 पहुंच सकता है।
इधर आज एशियाई बाजारों में भारी दबाव के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 424.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 3.15 फीसदी की टूटकर 25,166.23 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.71 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 3.04 फीसदी घटकर 17,197.39 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 3.48 फीसदी की गिरावट के साथ 21,143.33 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी 2.44 फीसदी टूटा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 1.19 फीसदी की गिरावट के साथ 3,404.47 के स्तर पर दिख रहा है।