बिटक्वाइन (Bitcoin) की कीमतों में 13 अक्टूबर के बाद से रिकॉर्ड गिरावट आई है। कल शाम क्रिप्टोकरेंसी में रिकॉर्ड गिरावट आई। न्यूयॉर्क बेस्ड साइट क्वाइन डेस्क के मुताबिक कई कारणों की वजह से क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में गिरावट आई। वेबसाइट के अनुसार बिटकॉइन का मूल्य कल शाम 55,460.96 डॉलर तक गिर गया। जो कि नवंबर में पीक पर पहुंचने वाले लेवल 69,000 डॉलर के मुकाबले 20 फीसदी कम है। हालांकि, फोर्ब्स के मुताबिक इस सप्ताह क्रिप्टोकरेंसी को चलाने के लिए इस हफ्ते कोई बड़ा कारण नजर नहीं आ रहा है। क्रिप्टोकरेंसी पर बढ़ते सेल प्रेशर, साल के आखिर प्रॉफिट बुकिंग जैसे कई कारण हैं।
क्रिप्टोकरेंसी बाजार रहने वाला है रेड लाइट जोन में
क्रिप्टो एक्सचेंज वजीरएक्स के मुताबिक डिजिटल करेंसी का बाजार अभी लाल निशान पर ही रहने वाला है। सभी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन, यूथियरम, सोलाना और Binance में गिरावट रहने वाली है। जहां इथेरियम 0.86 प्रतिशत गिरकर 4,167 डॉलर पर कारोबार कर रहा था, वहीं सोलाना भी 1.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,167 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। memecoins, Doge और SHIB में बढ़ोतरी हुई लेकिन बहुत ही मामूली बढ़ोतरी हुई। उनकी बढ़ोतरी क्रिप्टो एक्सचेंज द्वारा क्रमशः 0.30 प्रतिशत और 1.64 प्रतिशत पर आंकी गई।
क्रिप्टोकरेंसी में मंदी के कारण
क्रिप्टोकरेंसी में अफवाहों और आशंकाओं का बाजार गर्म है जिसके कारण गिरावट आई है। फोर्ब्स में मल्टी स्ट्रैटजी फंड बेंज कैपिटल के संस्थापक जॉन इएडेलुका ने कहा कि ऑब्जर्वर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि पुराने वॉलेट से बिटकॉइन की आवाजाही का क्या मतलब है, और क्या यह निकट भविष्य में इन वॉलेट से बिटकॉइन की बड़ी सेल का संकेत मिलेगा।