क्रिप्टोकरेंसी में मिलेगा ज्यादा रिटर्न! ये कहकर कारोबारी से लिंक के जरिये लूटे 60 लाख रुपये

क्रिप्टोकरेंसी में मिलेगा ज्यादा रिटर्न, ये कहकर कारोबारी से लिंक करे जरिये 60 लाख रुपये का धोखा किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र में नवी मुंबई शहर के एक 59 साल के कारोबारी को आकर्षक रिटर्न के लिए फॉरेक्स और क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग में निवेश करने का लालच देकर 60.23 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है

अपडेटेड Jan 31, 2024 पर 11:28 AM
क्रिप्टोकरेंसी में मिलेगा ज्यादा रिटर्न, ये कहकर कारोबारी से लिंक करे जरिये 60 लाख रुपये का धोखा किया गया है।

क्रिप्टोकरेंसी में मिलेगा ज्यादा रिटर्न, ये कहकर कारोबारी से लिंक करे जरिये 60 लाख रुपये का धोखा किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र में नवी मुंबई शहर के एक 59 साल के कारोबारी को आकर्षक रिटर्न के लिए फॉरेक्स और क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग में निवेश करने का लालच देकर 60.23 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने इस सिलसिले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नवी मुंबई साइबर सेल के सीनियर पुलिस इंसपेक्टर गजानन कदम ने कहा कि आरोपी ने पिछले महीने लॉजिस्टिक कारोबार चलाने वाले कलंबोली इलाके के निवासी पीड़ित से संपर्क किया और उसे ज्यादा रिटर्न का वादा करते हुए विदेशी मुद्रा (Forex) और क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग में निवेश करने का लालच दिया। पीड़ित ने बाद में आरोपी के भेजे अलग-अलग लिंक के जरिये 64,70,024 रुपये का निवेश किया।

जब कारोबारी ने अपने निवेश पर रिटर्न मांगा तो आरोपी ने पहले तो गोलमोल जवाब दिया। अधिकारी ने कहा कि पीड़ित के लगातार संपर्क करने के बाद, आरोपी ने उसे केवल 4,46,878 रुपये लौटाए और बाद में जवाब नहीं दिया।


अधिकारी ने कहा कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर साइबर सेल पुलिस ने सोमवार को पांच लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 419 (cheating by personation) और 420 (Cheating) के तहत मामला दर्ज किया।

उन्होंने कहा कि विदेशी मुद्रा और क्रिप्टोकरेंसी जैसे कॉम्पलेक्स फाइनेंशियल ऑप्शन में निवेश करने से पहले सावधानी बरतें। पैसा लगाने से पहले किसी भी इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म पर रिसर्च करें। ज्यादा रिटर्न की गारंटी देने वाले ऑप्शन पर संदेह पैदा होना चाहिए। किसी लिंक या ऐसी वेबसाइट से बचना चाहिए।

मोबाइल फोन अब होगा सस्ता, Budget से पहले केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।