Get App

Cryptocurrency Prices Today: 49000 डॉलर के करीब आया बिटकॉइन, Cardano में आई गिरावट और Ether चढ़ा

वीकेंड पर सप्ताहांत में तेज गिरावट के बाद सोमवार को बिटकॉइन की कीमत 49,000 डॉलर के करीब पहुंच गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 06, 2021 पर 12:04 PM
Cryptocurrency Prices Today: 49000 डॉलर के करीब आया बिटकॉइन, Cardano में आई गिरावट और Ether चढ़ा
49000 डॉलर के करीब आया बिटकॉइन

वीकेंड पर सप्ताहांत में तेज गिरावट के बाद सोमवार को बिटकॉइन की कीमत 49,000 डॉलर के करीब पहुंच गई। CoinMarketCap के अनुसार दुनिया की प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी पिछले 24 घंटों में 0.15 प्रतिशत गिरकर 6 दिसंबर को सुबह 8:30 बजे 49,031.52 डॉलर पर आ गया। शुक्रवार को क्रिप्टोकरंसी गिरने लगी क्योंकि स्टॉक में तेजी आने लगी और निवेशक वॉल स्ट्रीट पर ट्रेजरी में निवेश करने लगे। बिटकॉइन अभी पिछले महीने की शुरुआत में हासिल किए गए लगभग 69,000 डॉलर के सर्वकालिक उच्च से लगभग 30 प्रतिशत नीचे है।

बीते हफ्ते में कोविड के बाद 26 नवंबर को omicron वायरस के आने से बिटकॉइन की कीमतों में गिरावट आने लगी है। ये अपने 7 हफ्तों के अपने निचले स्तर 54000 डॉलर के करीब है। बीते हफ्ते WHO नें कोविड-19 omicron वैरिएंट को 38 देशों में पाया है।

CoinMarketCap के हिसाब से ये रहा 6 दिसंबर 2021 को टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसी का हाल..

Bitcoin 49,031.52 डॉलर — बीते 24 घंटों में आई 0.15 फीसदी की गिरावट per cent down in 24 hours

सब समाचार

+ और भी पढ़ें