Cryptocurrency के बड़े समर्थक और ट्विटर (Twitter) के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी (Jack Dorsey) ने डिजिटल करेंसी में एंट्री की तैयारी कर ली है। जैक डोर्सी की कंपनी ब्लॉक (Block) बिटकॉइन माइनिंग सिस्टम बनाने पर काम कर रही है। ब्लॉक के संस्थापक और सीईओ जैक डोर्सी (Block founder and CEO Jack Dorsey) ने पुष्टि की है कि कंपनी, जिसे पहले स्क्वायर के नाम से जाना जाता था, एक बिटकॉइन माइनिंग सिस्टम बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं।
