DA Hike 2026: सरकार कब बढ़ाएगी महंगाई भत्ता? 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का लंबा हुआ इंतजार

DA Hike 2026: देश के 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को अपना डीए बढ़ने का बेसब्री से इंतजार है। इस साल DA की घोषणा में काफी देर हो गई है। पिछले सालों का रिकॉर्ड पर नजर डालें तो सरकार मार्च के अंत तक डीए का ऐलान कर देती है

अपडेटेड Apr 15, 2026 पर 2:27 PM
Story continues below Advertisement
DA Hike 2026: देश के 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को अपना डीए बढ़ने का बेसब्री से इंतजार है।

DA Hike 2026: देश के 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को अपना डीए बढ़ने का बेसब्री से इंतजार है। इस साल DA की घोषणा में काफी देर हो गई है। पिछले सालों का रिकॉर्ड पर नजर डालें तो सरकार मार्च के अंत तक डीए का ऐलान कर देती है। लेकिन ऐसा इस बार नहीं हुआ। यही कारण है कि ज्यादातर कर्मचारी ये जानना चाहते हैं कि महंगाई भत्ता कब आएगा? सरकार कितना महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है?

कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता

जनवरी 2026 के महंगाई भत्ते यानी DA में करीब 2% से 3% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे कुल DA करीब 60% या उससे थोड़ा ज्यादा हो सकता है। अभी महंगाई भत्ता 58 फीसदी है। केंद्रीय कर्मचारियो को अभी बेसिक सैलरी 58 फीसदी डीए मिलता है। DA हर साल एक तय फॉर्मूले के आधार पर बढ़ता है, ये महंगाई (CPI-IW) के आंकड़ों पर निर्भर करता है और इसमें बदलाव की संभावना कम होती है।


सैलरी में कितना होगा फायदा?

भले ही बढ़ोतरी प्रतिशत में छोटी लगे, लेकिन इसका असर सैलरी पर साफ दिखेगा। उदाहरण के तौर पर अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, तो उसे हर महीने करीब 360 से 540 रुपये ज्यादा मिल सकते हैं। वहीं 29,200 रुपये बेसिक सैलरी वालों को करीब 584 से 876 रुपये तक का फायदा हो सकता है।

ज्यादा सैलरी वालों के लिए यह रकम और ज्यादा होगी। जैसे 56,100 रुपये बेसिक सैलरी पर यह बढ़ोतरी 1,100 रुपये से ज्यादा हो सकती है। वहीं 2.5 लाख रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को हर महीने 5,000 से 7,500 रुपये तक एक्स्ट्रा मिल सकता है।

DA में हो रही देरी का कारण

हर साल आमतौर पर DA की घोषणा मार्च में हो जाती थी, लेकिन इस बार इसमें थोड़ा समय लग रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसका कारण प्रशासनिक प्रक्रिया और 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की ओर हो रहा बदलाव है। यानी यह देरी तकनीकी कारणों से है, न कि किसी बदलाव की वजह से ऐसा हो रहा है।

क्या देरी से नुकसान होगा?

कर्मचारियों के लिए राहत की बात यह है कि उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। DA बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी। इसका मतलब है कि जब भी घोषणा होगी, तब तक के महीनों का एरियर यानी बकाया पछले महीनों की बकाया सैलरी साथ मिलेगी।

क्या DA फ्रीज हो सकता है?

कुछ लोगों को यह चिंता भी है कि कहीं सरकार DA बढ़ोतरी को रोक न दे। लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसा होने की संभावना नहीं है। सरकार के बजट में पहले से ही वेतन और पेंशन के खर्च का प्रावधान किया गया है, जिससे साफ है कि DA बढ़ोतरी जारी रहेगी।

UPI पेमेंट में 1 घंटे की देरी के प्लान ने इंडस्ट्री को किया परेशान, कहा- सही पेमेंट में भी लगेगा समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।