DA Hike: केंद्र सरकार के कर्मचारी महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में एक और बढ़ोतरी के लिए तैयार हो जाएं। केंद्र सरकार आमतौर पर साल में दो बार जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते में रिवीजन करती है। डीए में बढ़ोतरी की घोषणा आम तौर पर मार्च में होती है लेकिन इस लागू जनवरी से माना जाता है। यहां जानते हैं कि इस बार आपका महंगाई भत्ता कितना बढ़ जाएगा?
