Get App

DA Hike July: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले तोहफा! बढ़ेगा DA, जानिए सैलरी में होगा कितना इजाफा

DA Hike July 2026: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए जुलाई 2026 की महंगाई भत्ता (DA) वृद्धि पर लगभग मुहर लग चुकी है। AICPI-IW के ताजा आंकड़ों के आधार पर इस बार डीए में पूरे 3 फीसदी का इजाफा तय माना जा रहा है, जिससे कुल डीए 60% से बढ़कर 63% हो जाएगा। जानिए दीवाली से पहले कितनी बढ़कर आएगी आपकी इन-हैंड सैलरी

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Sep 30, 2026 पर 4:53 PM
DA Hike July: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले तोहफा! बढ़ेगा DA, जानिए सैलरी में होगा कितना इजाफा
बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता वर्तमान 60 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो जाएगा

DA Hike July 2026 News: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए जुलाई 2026 के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 8वें वेतन आयोग की चर्चाओं के बीच, 7वें वेतन आयोग के तहत जुलाई 2026 की डीए वृद्धि का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के नए आंकड़ों के अनुसार, इस बार डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी तय मानी जा रही है।

इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता वर्तमान 60 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो जाएगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद यह वृद्धि 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएगी।

क्यों मिलने जा रही है 3% की बढ़ोतरी? जानिए AICPI-IW का पूरा गणित

सरकार हर साल दो बार (जनवरी और जुलाई में) AICPI-IW के 12 महीनों के औसत आंकड़ों के आधार पर डीए में संशोधन करती है। लेबर ब्यूरो द्वारा जारी जून 2026 के आंकड़ों के साथ ही जुलाई 2026 के लिए आवश्यक 12 महीनों का चक्र पूरा हो चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें