DA Hike Update : सरकारी कर्मचारियों का 4% बढ़ सकता है डीए, होली से पहले मिलेगी खुशखबरी

DA Hike Update : एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते यानी DA में बढ़ोतरी हो है। स्वीकृत फॉर्मूले के तहत, डीए चार फीसदी बढ़ाकर 38 फीसदी से 42 फीसदी किया जा सकता है। लेबर ब्यूरो की तरफ से हर महीने जारी कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (CPI-IW) के आधार पर कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए मंहगाई भत्ता निकाला जाता है

अपडेटेड Feb 05, 2023 पर 3:12 PM
DA Hike Update : केंद्र सरकार जून 2022 तक एक साल के दौरान डीए चार फीसदी बढ़ाकर 38 फीसदी कर चुकी है

DA Hike Update : केंद्रीय कर्मचारियों को होली से पहले महंगाई भत्ते के रूप में बड़ी सौगात मिल सकती है। केंद्र सरकार अपने एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (dearness allowance) यानी DA में बढ़ोतरी कर सकती है। स्वीकृत फॉर्मूले के तहत, डीए चार फीसदी बढ़ाकर 38 फीसदी से 42 फीसदी किया जा सकता है। लेबर ब्यूरो (Labour Bureau) द्वारा हर महीने जारी कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (CPI-IW) के आधार पर कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए मंहगाई भत्ता निकाला जाता है।

चार फीसदी बढ़ सकता है डीए

पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा, “दिसंबर, 2022 के लिए सीपीआई-आईडब्ल्यू 31 जनवरी, 2023 को जारी किया गया था। इस प्रकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 4.23 फीसदी होती है, लेकिन सरकार डीए में दशमलव के भाग को नहीं लेती है। ऐसे में डीए में चार फीसदी अंक की वृद्धि हो सकती है। इसे 38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी किया जा सकता है।”


New PF withdrawal rule: EPF से पैसा निकालने के बदल गए हैं नियम, अगर निकाल रहे हैं पैसा, तो पहले चेक कर लें नियम

केंद्रीय मंत्रिमंडल की लेनी होगी मंजूरी

उन्होंने बताया कि वित्त मंत्रालय का व्यय विभाग डीए में बढ़ोतरी का एक प्रस्ताव बनाएगा। इसमें इसके राजस्व पर प्रभाव के बारे में भी बताया जाएगा। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा। महंगाई भत्ते में वृद्धि एक जनवरी, 2023 से लागू होगी।

वर्तमान में एक करोड़ से ज्यादा केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 38 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है।

पिछली बार कितनी हुई बढ़ोतरी

पिछली बार डीए में 28 सितंबर 2022 को संशोधन किया गया था, जो 1 जुलाई 2022 से प्रभावी हुआ है। केंद्र सरकार जून 2022 तक एक साल के दौरान डीए चार फीसदी बढ़ाकर 38 फीसदी कर चुकी है।

FD Rates: देश के 10 बैंक एफडी पर ऑफर कर रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज, चेक करें पूरी लिस्ट

कीमतों में बढ़ोतरी की भरपाई के लिए कर्मचारियों और पेंशनर्स को डीए दिया जाता है। समय के साथ कॉस्ट ऑफ लिविंग (cost of living) बढ़ती जा रही है और इसे सीपीआई-आईडब्ल्यू के जरिए जाहिर किया था है। भत्ते में एक साल में दो बार बदलाव किया जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।