DCB बैंक ने बढ़ाया सेविंग अकाउंट और FD पर ब्याज, चेक करें इंटरेस्ट रेट
DCB Bank FD and Saving Account Rates : DCB बैंक ने सेविंग और Fixed Deposit पर ब्याज को रिवाइज कर दिया है। डीसीबी बैंक ने RBI की मॉनेटरी पॉलिसी बैठक से पहले ब्याज बढाया है। RBI की ये बैठक 4-6 अक्टूबर को होने वाली है। DCB बैंक के सेविंग अकाउंट पर इंटरेस्ट रेट बैलेंस अमाउंट के आधार पर अलग-अलग है
MoneyControl News
अपडेटेड Sep 28, 2023 पर 9:27 AM
DCB बैंक ने सेविंग अकाउंट और Fixed Deposit पर ब्याज को रिवाइज कर दिया है।
DCB Bank FD and Saving Account Rates : DCB बैंक ने सेविंग अकाउंट और Fixed Deposit पर ब्याज को रिवाइज कर दिया है। डीसीबी बैंक ने RBI की मॉनेटरी पॉलिसी बैठक से पहले ब्याज बढाया है। RBI की ये बैठक 4-6 अक्टूबर को होने वाली है। DCB बैंक के सेविंग अकाउंट पर इंटरेस्ट रेट बैलेंस अमाउंट के आधार पर अलग-अलग है। ये नई दरें कल 27 सितंबर से लागू हो गई हैं। आइए जानते हैं बैंक की सेविंग और FD की नई दरें..
ये हैं DCB बैंक की सेविंग अकाउंट पर ब्याज दरें
अकाउंट में 1 लाख तक के बैलेंस पर 1.75%
अकाउंट में 1 लाख से ऊपर से 2 लाख से कम बैलेंस पर 3%
अकाउंट में 2 लाख से 5 लाख से कम बैलेंस पर 3%
अकाउंट में 5 लाख से 10 लाख से कम बैलेंस पर 5.25%
अकाउंट में 10 लाख से 2 करोड़ से कम बैलेंस पर 8%
अकाउंट में 2 करोड़ से 5 करोड़ से कम बैलेंस पर 5.50%
अकाउंट में 5 करोड़ से 10 करोड़ से कम बैलेंस पर 7.00%
अकाउंट में 10 करोड़ से 50 करोड़ से कम बैलेंस पर 7.75%
अकाउंट में 50 करोड़ से 200 करोड़ से कम बैलेंस पर 7.75%
200 करोड़ और उससे अधिक के बैलेंस पर 5.50%
DCB बैंक ने रिवाइज की FD पर दरें
देश के प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक डीसीबी बैंक (DCB Bank) ने 2 करोड़ से कम की एफडी पर ब्याज दरों को सितंबर महीने की शुरुआत में रिवाइज किया था और अब रिवाइज किया है। बैंक की ये नई दरें 27 सितंबर से लागू हो गई हैं। बैंक 7 दिनों से 120 महीने की पीरियड के लिए Fixed Deposit पर सामान्य ग्राहकों को 3.75 प्रतिशत से 7.75 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 4.25 प्रतिशत से 8.50 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। DCB Bank सीनियिर सिटीजन को अधिकतम 8.50 फीसदी क ब्याज दे रहा है। बैंक सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी का अधिक ब्याज दे रहा है।
डीसीबी बैंक एफडी पर इतना दे रहा है ब्याज
बैंक अब 7 दिन से 45 दिन की पीरियड वाली एफडी पर 3.75 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
बैंक अब 46 दिनों से 90 दिनों की पीरियड वाली एफडी पर 4.00 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।
बैंक अब 91 दिन से छह महीने से कम पीरियड की एफडी पर 4.75 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
बैंक अब 6 महीने से 10 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 6.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
बैंक अब 10 महीने से 12 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 7.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
बैंक अब 12 महीने से 12 महीने और 10 दिन की पीरियड वाली एफडी पर 7.15 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
बैंक अब 12 महीने और 10 दिनों की पीरियड वाली एफडी पर 7.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
बैंक अब 12 महीने 11 दिन से 18 महीने 5 दिन की पीरियड वाली एफडी पर 7.15 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
बैंक अब 18 महीने, छह दिन से 700 दिन की पीरियड वाली एफडी पर 7.50 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
बैंक अब 700 दिनों से 25 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 7.55 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
बैंक अब 25 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 7.90 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
बैंक अब 25 महीने से 37 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 7.60 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
बैंक अब 37 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 7.90 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
बैंक अब 37 महीने से 61 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 7.40 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
बैंक अब 61 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 7.65 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
बैंक अब 61 महीने से 120 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 7.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।