FD Interest Rates: देश के प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक डीसीबी बैंक (DCB Bank) ने 2 करोड़ से कम की एफडी पर ब्याज दरों को सितंबर महीने की शुरुआत में रिवाइज कर दिया था। बैंक की नई ब्याज दरें 1 सितंबर 2023 से लागू हो चुकी है। बैंक 7 दिनों से 120 महीने की पीरियड के लिए Fixed Deposit पर सामान्य ग्राहकों को 3.75 प्रतिशत से 7.75 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 4.25 प्रतिशत से 8.50 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। DCB Bank सीनियिर सिटीजन को अधिकतम 8.50 फीसदी क ब्याज दे रहा है।
बैंक अब 25 महीने और 37 महीने की पीरियड वाली एफडी पर सामान्य ग्राहकों को अधिकतम 7.75 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 8.50 प्रतिशत की अधिकतम ब्याज दर दे रहा है। बैंक नियमित ग्राहकों की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों को 50 आधार अंक यानी 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज दे रहा है।
डीसीबी बैंक एफडी पर इतना दे रहा है ब्याज
बैंक अब 7 दिन से 45 दिन की पीरियड वाली एफडी पर 3.75 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
बैंक अब 46 दिनों से 90 दिनों की पीरियड वाली एफडी पर 4.00 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।
बैंक अब 91 दिन से छह महीने से कम पीरियड की एफडी पर 4.75 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
बैंक अब 6 महीने से 10 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 6.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
बैंक अब 10 महीने से 12 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 6.90 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
बैंक अब 12 महीने से 12 महीने और 10 दिन की पीरियड वाली एफडी पर 7.15 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
बैंक अब 12 महीने और 10 दिनों की पीरियड वाली एफडी पर 7.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
बैंक अब 12 महीने 11 दिन से 18 महीने 5 दिन की पीरियड वाली एफडी पर 7.15 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
बैंक अब 18 महीने, छह दिन से 700 दिन की पीरियड वाली एफडी पर 7.50 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
बैंक अब 700 दिनों से 25 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 7.55 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
बैंक अब 25 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 7.75 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
बैंक अब 25 महीने से 37 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 7.60 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
बैंक अब 37 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 7.75 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
बैंक अब 37 महीने से 61 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 7.40 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
बैंक अब 61 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 7.65 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
बैंक अब 61 महीने से 120 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 7.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।