FD Interest Rates: देश के प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक डीसीबी बैंक (DCB Bank) ने 2 करोड़ से कम की एफडी पर ब्याज दरों को सितंबर महीने की शुरुआत में रिवाइज कर दिया था। बैंक की नई ब्याज दरें 1 सितंबर 2023 से लागू हो चुकी है। बैंक 7 दिनों से 120 महीने की पीरियड के लिए Fixed Deposit पर सामान्य ग्राहकों को 3.75 प्रतिशत से 7.75 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 4.25 प्रतिशत से 8.50 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। DCB Bank सीनियिर सिटीजन को अधिकतम 8.50 फीसदी क ब्याज दे रहा है।
