DDA Diwali Special Housing Scheme: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) त्योहारी सीजन में दिवाली के आसपास एक हाउसिंग स्कीम की घोषणा कर सकता है। इस योजना के तहत, द्वारका, नरेला, वसंत कुंज जैसे एरिया में फ्लैट्स निकालेगा। इन फ्लैट्स में सस्ते घरों के अलावा सुपर हाई इनकम ग्रुप (SHIG – Super High Income Group), पेंटहाउस फ्लैट्स जैसे अलग-अलग केटेगरी में 30,000 से अधिक फ्लैट्स हैं। सूत्रों ने कहा कि आवास योजना दिवाली के आसपास "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर शुरू होने की संभावना है।
