सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन 2 बजे से बाजार बंद होने तक खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता आपको बताते हैं कि शेयर डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।
इसके साथ ही मिडकैप सेगमेंट में डीलिंग रूम किस स्टॉक पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।
जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-
यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज इस शेयर में FIIs की बिकवाली देखने को मिली लिहाजा ब्रोकरेज हाउसेज में डीलर्स की इस शेयर में STBT स्ट्रैटेजी अपनाने यानी आज बेचने और कल खरीदने की सलाह है। इस शेयर में डीलर्स को नीचे की तरफ 2725-2750 के स्तर दिख रहे हैं। इस शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग दिखी और OI में 3 लाख शेयर घटे।
यतिन ने कहा इसमें ब्रोकरेज हाउसेज की तरफ से खरीदारी की सलाह आ रही है क्योंकि शेयर में फंड्स ने खरीदारी की है। इसके डिविडेंड पर बोर्ड बैठक आज हो रही है। डीलर्स को लगता है कि इसमें 150-155 का लक्ष्य हासिल हो सकते हैं।