इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (Indian Energy Exchange) में निवेशकों ने अपने टू-फॉर-वन बोनस शेयर इश्यू (two-for-one bonus share issue) की रिकॉर्ड तारीख से पहले स्टॉक खरीदना चाहा जिसकी वजह से एनएसई पर कंपनी के शेयर में शुक्रवार के सत्र में लगभग 15 प्रतिशत की तेजी नजर आई।
आज सुबह 10.50 बजे बीएसई पर शेयर 8.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 263.85 रुपये पर कारोबार कर रहा था। बीएसई पर इस शेयर ने कारोबार के दौरान 14.69 प्रतिशत के उछाल के साथ 278.70 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया।
बता दें कि बोनस शेयर इश्यू के लिए शेयरधारकों की पात्रता पर विचार करने के लिए सोमवार की रिकॉर्ड तिथि से पहले आज के कारोबार में ये स्टॉक एक्स-बोनस इश्यू को ट्रेड कर रहा था।
हालांकि जो निवेशक आज कंपनी के शेयर खरीदते हैं वे बोनस इश्यू के लिए पात्र नहीं होंगे क्योंकि आज खरीदे गए शेयर मंगलवार तक उनके खाते में डीमैटरियलाइज्ड रूप में जमा नहीं किए जा सकेंगे।
इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक पिछले महीने कंपनी के बोर्ड ने कंपनी में निवेशकों द्वारा लिये गए प्रत्येक शेयर के लिए दो बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी थी।
IEX के शेयर भारत में बिजली कारोबार के लिए रेगुलेटरी माहौल में सुधार के चलते इस सेक्टर में मौजूदा बुल मार्केट का पोस्टर बॉय बना हुआ हैं और एक्सचेंज में ट्रेड वॉल्यूम में भी इजाफा नजर आया है।
यह शेयर उन रिटेल निवेशकों का भी पसंदीदा रहा है, जिनकी कंपनी में हिस्सेदारी पिछले साल के 9.2 प्रतिशत से बढ़कर इस साल सितंबर तिमाही के अंत में 19.2 प्रतिशत हो गई।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)