सीएनबीसी-आवाज़ आपको सिर्फ कमाई के टिप्स ही नहीं, बल्कि निवेश की सीख भी देता है। इसी मुहिम में भारत के सबसे बड़े फाइनेंशियल लिट्रेसी शो पहला कदम के चौथे सीजन का आगाज़ आज से हो गया है। आर्थिक आजादी के लिए करें कितनी बचत और कहां निवेश इन सभी बिंदुओं पर इस पहल में चर्चा की जाती है। पहल के पहले तीन सीजन में सीएनबीसी-आवाज़ देश के अलग-अलग शहरों में पहला कदम के साथ पहुंचा और आर्थिक आजादी की तरफ बढ़ रहे कदमों को सही रास्ता दिखाने का काम किया। चौथे सीजन की शुरुआत करते हुए हैं सीएनबीसी-आवाज़ के प्रबंध संपादक आलोक जोशी ने कहा कि देश में अभी फाइनेंशियल लिट्रेसी की बहुत जरूरत है इसलिए पहला कदम का चौथा सीजन लाने की जरूरत पड़ी।
