31 दिसंबर 2023 तक निपटा लें अपने ये 8 काम, बैंक लॉकर एग्रीमेंट, आधार में फ्री अपडेशन, FD स्कीम में करें निवेश
December 2023 Financial Deadline: दिसंबर कैलेंडर ईयर का आखिरी महीना है और यह कई फाइनेंशियल डेडलाइन वाला महीना भी होता है। 31 दिसंबर की डेडलाइन पैसे से जुड़े कई काम है जिसे इस महीने की आखिर तक पूरे करने हैं
MoneyControl News
अपडेटेड Dec 01, 2023 पर 11:17 AM
December 2023 Financial Deadline: दिसंबर कैलेंडर ईयर का आखिरी महीना है और यह कई फाइनेंशियल डेडलाइन वाला महीना भी होता है।
December 2023 Financial Deadline: दिसंबर कैलेंडर ईयर का आखिरी महीना है और यह कई फाइनेंशियल डेडलाइन वाला महीना भी होता है। 31 दिसंबर की डेडलाइन पैसे से जुड़े कई काम है जिसे इस महीने की आखिर तक पूरे करने हैं। इनमें म्यूचुअल फंड नॉमिनी की डेडलाइन, एसबीआई अमृत कलश में निवेश करने की अंतिम तिथि, बैंक लॉकर समझौते की समय सीमा और जैसे कई अन्य काम शामिल हैं।
SBI अमृत कलश की समय सीमा
देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक SBI की अमृत कलश योजना स्पेशल FD स्कीम है। इसमें निवेश करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 है। बैंक इस पर 7.10% ब्याज दे रहा है।
बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर करना है साइन
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंकों को अपने ग्राहकों को बैंक लॉकर के नए समझौते पर साइन करवाने के लिए कहा है। ये काम बैंक को 30 दिसंबर तक पूरा करना है। अगर आपका भी किसी भी ब्रांच में बैंक लॉकर है तो वहां जाकर अपने नए बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर साइन जरूर कर दें। वरना आपको बाद में परेशानी हो सकती है।
आधार में फ्री अपडेशन करने की अंतिम तिथि
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की वेबसाइट के अनुसार यदि आपने पिछले 10 सालों में अपनी आधार जानकारी को अपडेट नहीं किया है, तो आप इसे 14 दिसंबर तक मुफ्त में कर सकते हैं।
SBI होम लोन रेट (SBI Home Loan Interest Rate)
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक है। अभी बैंक अपने ग्राहकों को 0.17 प्रतिशत की प्रोसेसिंग फीस के साथ 8.40 प्रतिशत सालाना की दर से होम लोन दे रहा है। SBI होम लोन को लेकर फेस्टिव ऑफर चल रहा है। इसमें ग्राहकों को होम लोन पर 65 आधार अंक यानी 0.65 फीसदी की छूट दी जा रही है। यह छूट नियमित होम लोन, फ्लेक्सीपे, एनआरआई, सैलरी क्लास और अपॉन घर पर लागू है। आप SBI की इस छूट का फायदा 31 दिसंबर 2023 तक उठा सकते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा का फेस्टिव ऑफर
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने ग्राहकों के लिए 'BOB के संग फेस्टिवल की उमंग' (BoB Ke Sang Festival Ki Umang) कैंपेन शुरू कर चुका है। बैंक ऑफ बड़ौदा का यह स्पेशल कैंपेन 31 दिसंबर 2023 तक चलाएगा। इस कैंपेन के तहत बैंक ने बेहद आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन और एजुकेशन लोन पर फेस्टिव ऑफर लॉन्च किया है।
HDFC Bank के कार्ड Regalia के नए नियम
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने अपने Regalia क्रेडिट कार्ड के कुछ नियमों में बदलाव किया है। ये नियम कार्ड के लाउंज इस्तेमाल को लेकर है। 1 दिसंबर से लाउंज एक्सेस पाने के लिए कुछ शर्तों को पूरा होना जरूरी है। अब कोई भी Regalia क्रेडिट कार्ड खर्च के आधार पर ही लाउंज एक्सेस कर पाएगा। लाउंज का एक्सेस लेने के लिए क्रेडिट कार्ड यूजर्स को एक कैलेंडर तिमाही (जनवरी-मार्च, अप्रैल-जून, जुलाई-सितंबर, अक्टूबर-दिसंबर) में 1 लाख रुपये या अधिक खर्च करना होगा।
एमएफ, डीमैट नॉमिनी के लिए अंतिम तिथि
मौजूदा डीमैट अकाउंटहोल्डर, म्यूचुअल फंड यूनिट धारकों के लिए नॉमिनी का ऑप्शन देने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 है।
31 दिसंबर 2023 के बाद बंद हो जाएगी आईडी
अगर आपकी भी ऐसी कोई UPI आईडी है जिसे आपने पिछले एक साल में इस्तेमाल नहीं किया है तो उसे एक्टिवेट कर लें। यानी, उस आईडी का इस्तेमाल करके ट्रांजेक्शन को पूरा कर लें। हालांकि, यूपीआई आईडी को डी-एक्टिवेट करने से पहले बैंक आपको ई-मेल या मैसेज के जरिये नोटिफिकेशन भेजेगा। आपको भी अपने UPI आईडी के स्टेटस के बारे में पता चल जाएगा।