Tax Guru:टैक्स से जुड़ी हर उलझनों को दूर करने के लिए हाजिर सीएनबीसी-आवाज का पसंदीदा शो टैक्स गुरु। यहां आपको नियमों के दायरे में रहकर टैक्स बचाने के एक से बढ़कर एक तरीके बताए जाते। यह तरीके बताने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ इस बार हैं जानी-मानी टैक्स एक्सपर्ट गौरी चड्ढा। सबसे पहले नजर डालते है आज क्या है खास। आज हम सबसे पहले ये जानने की कोशिश करेंगे कि इनकम टैक्स रिटर्न प्रोसेस में क्यो हो रही है देरी? इसके लिए आपको किन बातों का रखना है ख्याल, फॉरेन रेमिटेंस पर हैं आयकर विभाग की नजर क्या सावधानी बरतने की है जरुरत, साथ ही ये भी बताएंगे कि अगर आपने ज्यादा सैलरी पर चुका दिया है अतिरिक्त टैक्स तो कैसे मिलेगा रिफंड।
