पैसे का दबाव बढ़ने पर कई बार पुरानी EMI चुकाने के लिए नया लोन लेना आसान लगता है। लेकिन, ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है। हालांकि, यह ट्रेंड बढ़ रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि लगातार इनकम से ज्यादा खर्च आपको लोन लेने के लिए मजबूर करता है। लोन का अमाउंट अगर आपके चुकाने की क्षमता से ज्यादा हो जाता है तो यह डेट ट्रैप बन जाता है।
