Credit Cards

ये हैं दिल्ली के 7 सबसे महंगे रेजिडेंशियल एरिया, रहते हैं देश के 57 अरबपति, कीमत जानकर हो जाएंगे दंग

भारत की राजधानी दिल्ली अब रियल एस्टेट निवेश के सबसे आकर्षक स्थानों में से एक बन गई है। यहां न केवल उद्योगपति और व्यापारी बल्कि फिल्मी सितारे और खेल जगत की हस्तियां भी निवेश कर रहे हैं। दिल्ली के सात सबसे महंगा रेजिडेंशियल एरिया, जहां प्रॉपर्टी की कीमत कई करोडों में है। यहां देश के 57 अरबपति रहते हैं। नाम और कीमत जानकर रह जाएंगे दंग।

अपडेटेड Nov 09, 2024 पर 12:56 PM
Story continues below Advertisement
भारत की राजधानी दिल्ली अब रियल एस्टेट निवेश के सबसे आकर्षक स्थानों में से एक बन गई है।

Delhi 7 Most Expensive Residential Area: भारत की राजधानी दिल्ली अब रियल एस्टेट निवेश के सबसे आकर्षक स्थानों में से एक बन गई है। यहां न केवल उद्योगपति और व्यापारी बल्कि फिल्मी सितारे और खेल जगत की हस्तियां भी निवेश कर रहे हैं। 2024 की हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार दिल्ली में 57 अरबपति रहते हैं, जिससे यह मुंबई के बाद भारत का दूसरा सबसे अमीर शहर बन गया है। यही कारण है कि यहा ऐसट्स मार्केट में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। आइए जानते हैं दिल्ली के सात सबसे महंगे और फेमस इलाकों के बारे में।

1. पृथ्वीराज रोड

लुटियंस दिल्ली के केंद्र में स्थित पृथ्वीराज रोड, दिल्ली के सबसे फेमस इलाकों में से एक है। यहां कई बड़े उद्योगपति और राजनेता रहते हैं। यह इलाका बड़े-बड़े बंगलों और हरे-भरे गोल्फ कोर्स के पास स्थित है, और यहां की सुरक्षा और गोपनीयता का स्तर काफी ऊंचा है। यहां की प्रॉपर्टी की कीमत करोड़ों में है।

2. जोर बाग


हुमायूं का मकबरा और सफदरजंग मकबरा के पास स्थित जोर बाग हरे-भरे लोधी गार्डन से सटा हुआ है। यहां रहने का सपना कई बॉलीवुड सितारों और व्यापारियों का होता है। यह इलाका शांति और विशिष्टता का प्रतीक है और पास ही के खान मार्केट से भी अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

3. डिफेंस कॉलोनी

साउथ दिल्ली में स्थित डिफेंस कॉलोनी अपने शानदार घरों और अपार्टमेंट्स के लिए फेमस है। एम्स अस्पताल और कई बेहतरीन रेस्तरां इसके आसपास हैं, जो इसे उच्च वर्ग के लोगों के लिए एक पसंदीदा स्थान बनाते हैं।

4. मॉडल टाउन

उत्तर दिल्ली का मॉडल टाउन अपनी शाही संपत्तियों और शांत माहौल के लिए जाना जाता है। यह दिल्ली के पहले प्राइवेट स्तर पर डेवलप इलाकों में से एक है। यहां सरकारी अधिकारी और नामी लोग रहते हैं और संपत्ति की मांग के चलते यहां के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

5. न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (NFC)

दक्षिण दिल्ली का यह इलाका अपनी चौड़ी सड़कों और आलीशान घरों के लिए जाना जाता है। यहां कई प्रभावशाली व्यापारी और राजनेता निवास करते हैं। यह एरिया अच्छे स्कूलों, कॉलेजों और अस्पतालों से जुड़ा है। यही कारण है कि ये फैमिली क्लास के लिए उपयुक्त है।

6. पंचशील पार्क

हरे-भरे पेड़ों और शांति के लिए मशहूर पंचशील पार्क दक्षिण दिल्ली में स्थित है। यहां बड़ी-बड़ी कोठियां और प्राइवेट आंगन वाले घर मिलते हैं। इसे दक्षिण दिल्ली का राजनयिक एरिया भी कहा जाता है, और इसकी हरियाली इसे एक अलग पहचान देती है।

7. निजामुद्दीन वेस्ट

इंडिया गेट के पास स्थित यह इलाका ऐतिहासिक धरोहर और सुंदर वातावरण के लिए जाना जाता है। सुंदर नर्सरी और दिल्ली गोल्फ क्लब के आसपास बसे इस क्षेत्र में पुराने मुगल काल के कुछ पुनर्निर्मित घर भी मौजूद हैं, जिससे इसकी आकर्षण और बढ़ जाता है। दिल्ली के इन महंगे इलाकों में संपत्ति की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है, जो इसे देश के सबसे महंगे रियल एस्टेट बाजारों में से एक बनाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।