Get App

दिल्ली में खरीद सकेंगे पेंटहाउस से लेकर HIG, MIG फ्लैट्स, DDA जल्द लाएगी हाउसिंग स्कीम

DDA: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने 'फेस्टिवल स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2023' शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इसके तहत अलग-अलग केटेगरी के 32,000 से अधिक फ्लैट सेल के लिए रखे जाएंगे। पहली बार 1,100 से अधिक लग्जरी फ्लैट सेल के लिए उपलब्ध होंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 16, 2023 पर 3:30 PM
दिल्ली में खरीद सकेंगे पेंटहाउस से लेकर HIG, MIG फ्लैट्स, DDA जल्द लाएगी हाउसिंग स्कीम
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने 'फेस्टिवल स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2023' शुरू करने की मंजूरी दे दी है।

DDA: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने 'फेस्टिवल स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2023' शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इसके तहत अलग-अलग केटेगरी के 32,000 से अधिक फ्लैट सेल के लिए रखे जाएंगे। पहली बार 1,100 से अधिक लग्जरी फ्लैट सेल के लिए उपलब्ध होंगे। इनमें द्वारका 19B में पेंटहाउस, सुपर एचआईजी और एचआईजी शामिल हैं, जहां से डीडीए गोल्फ कोर्स दिखता है। उन्होंने बताया कि ये सभी फ्लैट ई-नीलामी (E-Auction) के जरिए बेचे जाएंगे।

ये योजना शुरू करने का फैसला DDA के अध्यक्ष वीके सक्सेना के साथ बैठक के दौरान लिया गया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया डीडीए ने द्वारका, लोक नायक पुरम और नरेला जैसे अलग-अलग इलाकों में 32,000 से अधिक फ्लैटों के साथ 'फेस्टिवल स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2023' शुरू करने को मंजूरी दे दी।'

लोग डीडीए मकान खरीद सकते हैं, भले ही उनके पास पहले से ही दिल्ली में कोई फ्लैट या प्लॉट हो। अधिकारियों ने कहा कि फ्लैटों का ऑफर ई-नीलामी और पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। डीडीए ने कहा कि योजना के तहत सेल के लिए रखे जाने वाले सभी फ्लैट अभी नए बने हैं।

दिल्ली में इन जगहों पर निकाले जाएंगे फ्लैट्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें