Central Government Holiday List 2024: नया साल जल्द आने वाला है। हर साल की शुरुआत से पहले ज्यादातर सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर कर्मचारी छुट्टियों की काउंटिंग करने लगते हैं। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए साल 2024 की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। सभी गैजेट्ड छुट्टी, सेलिब्रेशन, फेस्टिवल और रीजनल त्योहारों को देखते हुए ये लिस्ट बनाई गई है। छुट्टियों की लिस्ट में गैजेट्ड, ऑप्शनल और कंपलसरी छुट्टियों की लिस्ट शामिल है।
