क्या आप भी कैब में यात्रा करते हुए अपना सामान कार में भूल गए हैं? शहरों मे कैब लेते समय अक्सर लोग गाड़ियों में अपना सामान भूल जाते हैं। कैब एग्रीगेटर उबर के 'लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स' के अनुसार 2024 में दिल्ली के यात्री सबसे ज्यादा भूलने वाले लोग हैं। पूरे भारत में उबर में फोन, वॉलेट, बैग और कपड़े सबसे ज्यादा भूले जाने वाले सामानों की गिनती में शामिल हैं।
उबर का ‘Lost and Found Index 2024’ – इस शहर के यात्री हैं सबसे ज्यादा भुलक्कड़
दिल्ली के यात्री सबसे ज्यादा भुलक्कड़ होते हैं, उसके बाद मुंबई और बेंगलुरु का नंबर आता है। उबर के 'लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स' के मुताबिक हैदराबाद सबसे ज्यादा भूलने वाले शहरों में चौथे स्थान पर है, जबकि पुणे 5वें स्थान पर है।
उबर कैब में सबसे ज्यादा खोई ये चीजें
फोन, वॉलेट, बैग और कपड़े भारत भर में Ubers में टॉप आइटम में रहें, जिन्हें अक्सर कैब में भूल जाते हैं। इसके बाद पानी की बोतलें और चाबियां जैसी चीजें आती हैं। उबर में यात्रा करने वाले यात्री चश्मा और ज्वैलरी जैसा सामान भी भूल जाते हैं।
उबर में खोई हुईं यूनीक चीजें
कई यात्री यूनीक चीजें कैब भूले हैं। इस गिनती में कॉइन कलेक्शन, हेयर ट्रिमर जैसी चीजें शामिल हैं। इसके अलावा पासपोर्ट, बैंक और कारोबार से जुड़े जरूरी पेपर्स आदि इसमें शामिल हैं।
इस सबसे ज्यादा भूलते हैं सामान
शनिवार और शाम को लगभग 7 बजे यात्रियों के उबर में अपना सामान भूलने की संभावना सबसे अधिक होती है। उबर के 'लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स' के अनुसार, त्योहारी दिनों और दिवाली के दौरान ऐप्पल डिवाइस सबसे ज्यादा खोई हुई चीजें हैं।
उबर के सेंट्रल ऑपरेशन हेड नितीश भूषण ने कहा कि हम सभी यात्री रहे हैं। हममे में ज्यादातर लोगों के साथ होता है कि जब अचानक याद आता है कि हम अपना कोई सामान या चीज भूल आए हैं। उबर के साथ आप अपना खोया हुआ सामान वापिस पा सकते हैं। उबर के साथ बस कुछ स्टेप्स को फॉलो करके आपको अपना सामान वापिस मिल सकता है। उन्होंने कहा कि उबर की सवारी करते समय सवारियां हम पर कितना भरोसा करती हैं, और हमें लगा कि खोई हुई वस्तुओं को दोबारा पाने के लिए लोगों की मदद करने का ये सही तरीका है।