New Rules from 1st November: 1 नवंबर से बदलने जा रहे हैं ये 5 नियम, आपकी लाइफ पर होगा सीधा असर

त्योहार शुरू होने से पहले आसमान छूती महंगाई से आम लोगों को कुछ और झटके लगने वाले हैं

अपडेटेड Oct 31, 2021 पर 5:42 PM
Story continues below Advertisement

New Rules from 1st November: त्योहार शुरू होने से पहले आसमान छूती महंगाई से आम लोगों कोकुछ और झटके लगने वाले हैं। 1 नवंबर से बैकों में पैसा जमा करने और निकालने पर ग्राहकों को चार्ज देना होगा। गैस बुक करने का तरीका भी बदलने वाला है। इन नियमों का सीधा असर आपकी जेब और जीवन पर पड़ने वाला है। आइए जानते हैं क्या बदलाव होने वाले हैं..
बैंकों में पैसा जमा करने से निकालने तक के लगेंगे चार्ज

1- BOB के ग्राहकों को देना होगा चार्ज

1 नवंबर से अब बैंकों में अपना पैसा जमा करने और निकालने पर चार्ज देना होगा। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने इसकी शुरुआत कर दी है। BOB के मुताबिक 1 नवंबर से एक लिमिट के बाद पैसा निकालने और जमा करने पर चार्जेस लगेंगे। 1 नवंबर से ग्राहकों को लोन अकाउंट के लिए 150 रुपये देने होंगे।

नये नियम के मुताबिक सेविंग अकाउंट में तीन बार पैसे जमा करना मुफ्त होगा लेकिन उसके बाद एक महीने में 3 बार से ज्यादा पैसे जमा करने पर 40 रुपये देने होंगे। हालांकि, इसमें जनधन खाताधारकों को कुछ राहत मिली है, उन्हें तीन बार से ज्यादा बार जमा करने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा, इसके बदले पैसा निकालने पर 100 रुपये देने होंगे।

2- बदलेगा ट्रेनों का टाइम टेबल

1 नवंबर से भारतीय रेलवे देशभर में ट्रेनों के टाइम टेबल को बदल रहा है। दरअसल ये बदलाव पहले से ही तय कर लिए गए थे। पहले ये 1 अक्टूबर से होना था लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 1 नवंबर कर दिया गया। इस गिनती में 13 हजार पैसेंजर ट्रेन और 7 हजार मालगाड़ी है। इसके अलावा देश में करीब 30 राजधानी ट्रेनों का समय बदल जाएगा।


 बस दो दिन और! इन 50 से ज्यादा फोन में नहीं चलेगा WhatsApp, हो जाएगा बंद- पहले कर लें ये काम

3- गैस सिलेंडर बुक करने के लिए चाहिए होगा OTP

1 नवंबर से गैस सिलेंडर लेने का तरीका बदलने वाला नए नियम के मुताबिक गैस बुकिंग के बाद ग्राहकों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा। बिना OTP के किसी की भी बुकिंग नहीं होगी। वहीं सिलेंडर घर पहुंचाने वाले डिलीवरी बॉय को यह OTP बताने के बाद ही ग्राहक सिलेंडर दे सकेंगे। बता दें कि नई सिलेंडर डिलीवरी पॉलिसी के तहत गलत पता और मोबाइल नंबर देने वाले ग्राहकों को परेशानी हो सकती है। कंपनियों ने पहले ही सभी ग्राहकों को अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर अपडेट करने की सलाह दी है।

4- 1 नवंबर से खुलेंगे स्कूल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में सोमवार, 1 नवंबर से सभी कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खोल (Schools Reopening) दिए जाएंगे। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने स्कूलों से कहा कि वे फिजिकल क्लास में शामिल नहीं होने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखें।

5- बदलेंगी सिलेंडर की कीमत

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ाती हैं। इस महीने भी उम्मीद है कि दाम बढ़ सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।